Sunday, August 09, 2026
BREAKING
'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी बिना टिकट यात्रियों पर रोडवेज का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान शुरू सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी *शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन* कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

पंजाब

फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

09 अगस्त, 2026 08:46 PM

फतेहगढ़ साहिब । पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद की जीटी रोड पर शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि (रात करीब दो से ढाई बजे) हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शिवरात्रि के लिए हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहा कावड़ियों का जत्था सरहिंद जीटी रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक का इलाज चल रहा है। शिव सेवा कांवड़ संघ के सेवादार मुकेश कुमार ने आईएएनएस को बताया, "रात ढाई बजे के आसपास मेन हाईवे पर ये हादसा हुआ। किसी अज्ञात ट्रक वाले ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 6 लोग चपेट में आए, जिनमें से 3 की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है। 2 लोग ठीक हैं। सभी फरीदकोट के ही रहने वाले थे।"

मृतक और घायल सभी कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर फरीदकोट जा रहे थे। ये डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे और शिवरात्रि से पहले घर पहुंचना चाहते थे। मुकेश कुमार ने बताया, "जीटी रोड के नीचे लुटेरे पड़ जाते हैं, इसलिए कांवड़िये सुरक्षा के कारण हमेशा ऊपर मेन हाईवे से ही आते-जाते हैं।" फिलहाल मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद भाई कन्हैया सेवा सोसायटी और ह्यूमन ब्लड डोनेशन एसोसिएशन की एंबुलेंस शवों को उनके घर फरीदकोट ले जाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी

सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी

‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू

‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है गुरु जी की महान विचारधारा का संदेश

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है गुरु जी की महान विचारधारा का संदेश

पंजाब में खेली जाएगी 'आईपीएल जैसी टी20 लीग', नीलामी में उतरेंगे 450 से ज्यादा खिलाड़ी

पंजाब में खेली जाएगी 'आईपीएल जैसी टी20 लीग', नीलामी में उतरेंगे 450 से ज्यादा खिलाड़ी

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बटाला में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बटाला में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

 सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव

सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव

पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव

पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव