Monday, August 03, 2026
BREAKING
ईएसआई में स्टाफ नर्स अब कहलाएंगे नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर बनेंगी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : अनिल विज रिश्वतखोरी में नगर निगम फरीदाबाद की तत्कालीन लिपिक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नूंह के गांव दादू में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज को मिली मंजूरी हरियाणवी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एचपीएससीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी : अनिल विज हरियाणा में बूथ से लेकर विधानसभा तक संगठन को मजबूत कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : संजय दत्त अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन विभाजन विभीषिका को एक बिरादरी तक सीमित कर रही है सरकार : सुशील बंसल सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण का भिवानी में भव्य स्वागत; बोलीं— संघर्ष से ऊपर उठकर ही मिलती है सफलता

पंजाब

पंजाब सरकार राज्य में "हमारे राम" नाटक की व्यापक पेशकारी करवाएगी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

03 अगस्त, 2026 08:40 PM

चंडीगढ़ : समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल के तहत, मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अगस्त और सितंबर माह के दौरान पूरे राज्य में "हमारे राम" नाटक की व्यापक पेशकारी करवाएगी।

आज यहाँ जानकारी देते हुए पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य भर के लोगों को समकालीन नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान राम के शाश्वत आदर्शों को दर्शाने वाले शानदार स्टेज शो करवाने के लिए व्यापक योजना बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार रामायण के ऐतिहासिक महाकाव्य के माध्यम से सनातन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों की व्यक्तिगत आस्थाओं का सम्मान करती है और सदैव धार्मिक मान्यताओं से ऊपर उठकर शानदार आयोजन करती रही है।

स. सौंद ने बताया कि नाटक 'हमारे राम' को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से युवाओं द्वारा भरपूर सराहना मिल रही है और अब मान सरकार इसे पंजाब के निवासियों को भी यह नाट्य पेशकारियां दिखाने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस शो की स्क्रीनिंग के दौरान प्रकाश और ध्वनि के सुदृढ़ प्रबंध किए जाएँगे।

उन्होंने बताया कि अब यह प्रस्तुति 7 और 8 अगस्त को मोहाली की एमिटी यूनिवर्सिटी में, 9 और 24 अगस्त को बठिंडा के बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में, 28 और 29 अगस्त को जालंधर के सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में, 30 अगस्त को फिरोजपुर के जेनेसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में, 4 और 5 सितंबर को हुशियारपुर के कैंब्रिज स्कूल में, 6 और 11 सितंबर को गुरदासपुर के सुखजिंद्रा कॉलेज में, 12 और 13 सितंबर को पठानकोट के दीन दयाल ऑडिटोरियम में, 16 और 17 सितंबर को अमृतसर के जी.एन.डी.यू. कैंपस में, 18 और 19 सितंबर को पटियाला के पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में, 20 सितंबर को खन्ना में, 25 और 26 सितंबर को लुधियाना के मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में और 27 सितंबर को संगरूर के एस.एल.आई.ई.टी. लोंगोवाल में की जाएँगी, जिनमें कुल 41 प्रस्तुतियाँ होंगी।

स. सौंद ने बताया कि फेलिसिटी थिएटर द्वारा निर्मित "हमारे राम" एक व्यापक हिंदी स्टेज प्रोग्राम है जो मनमोहक दृश्यों, हवाई कलाबाज़ियों और अत्याधुनिक स्टेज प्रबंधों के माध्यम से महाकाव्य रामायण को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। इस नाटक में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा रावण की भूमिका में और राहुल आर. भूचर भगवान राम की भूमिका में हैं।

इस नाटक की विशिष्टता पर प्रकाश डालते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि पारंपरिक दृश्यों के विपरीत, "हमारे राम" प्रोग्राम रामायण को अद्वितीय और अनछुए दृष्टिकोणों से प्रस्तुत करेगा। यह कहानी माता सीता के वियोग के बाद लव और कुश द्वारा भगवान राम का सामना करने से शुरू होती है और सूर्य देवता के अलौकिक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रस्तुत की जाती है, जो दर्शकों को इस आदरणीय महाकाव्य की एक नई व्याख्या प्रदान करती है।

स. सौंद ने कहा कि इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक विरासत को बढ़ावा देना है, साथ ही विश्व स्तरीय नाट्य कला को प्रोत्साहन देना और उसका प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल नवीन और आकर्षक माध्यमों के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने बताया कि यह व्यापक नाट्य प्रस्तुति संगीत, विज़ुअल इफ़ेक्ट्स और आधुनिक तकनीक को जोड़कर एक अनोखा सांस्कृतिक अनुभव पैदा करती है, जो समाज के सभी वर्गों के दर्शकों को प्रभावित करेगी।

इस अवसर पर, पंजाब हेरिटेज एवं पर्यटन प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार श्री दीपक बाली ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शामिल हों और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन, आदर्शों और शाश्वत संदेश पर आधारित इस शानदार प्रस्तुति के साक्षी बनें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'आपसी कलह में उलझी कांग्रेस', पंजाब के सीएम भगवंत मान का तंज

'आपसी कलह में उलझी कांग्रेस', पंजाब के सीएम भगवंत मान का तंज

'सास-बहू' का झगड़ा खत्म हो गया है लेकिन...', कांग्रेस में कलह पर रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान

'सास-बहू' का झगड़ा खत्म हो गया है लेकिन...', कांग्रेस में कलह पर रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान

पंजाब बदल रहा है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उसकी नई पहचान बन रही है: हरजोत सिंह बैंस 

पंजाब बदल रहा है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उसकी नई पहचान बन रही है: हरजोत सिंह बैंस 

पंजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया

पंजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया

पंजाब में खनन कार्य पूरी तरह डिजिटल: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एम.एम.एस) पोर्टल का शुभारंभ

पंजाब में खनन कार्य पूरी तरह डिजिटल: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एम.एम.एस) पोर्टल का शुभारंभ

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा एवं भावना से मना रही है पंजाब सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा एवं भावना से मना रही है पंजाब सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया

हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया

पंजाब में हड़कंप : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब में हड़कंप : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी

30 अगस्त से शुरू होगी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग: शुभमन, अर्शदीप रहे मौजूद; 250 खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

30 अगस्त से शुरू होगी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग: शुभमन, अर्शदीप रहे मौजूद; 250 खिलाड़ियों को मिलेगा मंच