Sunday, August 23, 2026
BREAKING
गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद 26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर भारत को रक्षा क्षेत्र में बनना होगा आत्मनिर्भर, किसी देश पर निर्भर नहीं रह सकते: राजनाथ सिंह भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, अगले दशक में 40-45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान न्यू जर्सी में गूंजा ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का विजन, सीएम भूपेंद्र पटेल ने निवेश और संस्कृति पर दिया जोर रेल परिवहन में नया रिकॉर्ड, गुजरात में पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का संचालन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पंजाब

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

23 अगस्त, 2026 07:25 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध करवाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है कि कच्चे मकानों और अन्य तंगहाली में रह रहे परिवारों को सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही आवासीय योजनाओं का लाभ मिले।

श्री सौंद ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उनकी सरकार ने राज्य में मिसाली विकास किया है। वर्ष 2024-25 से लेकर अब तक पंजाब में कुल 36,792 घरों को सीधी वित्तीय सहायता के लिए मंजूरी दी गई है। इनमें से 17,000 घरों का निर्माण 478.45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता से पूरा हो चुका है और शेष 19,792 घरों के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत से परिवार उचित आवास सुविधाओं से वंचित हैं और ये आंकड़े ऐसे परिवारों को पक्के मकान प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं है, बल्कि लाभार्थियों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवासीय वातावरण प्रदान करना भी है।

श्री सौंद ने आगे बताया कि नियमित आवासीय सहायता के अलावा पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 360 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज भी मंजूर किया गया है। इस पैकेज के तहत 30,000 क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण और मरम्मत का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि अब तक 28,020 घरों को मंजूरी दे दी गई है, जबकि वित्तीय सहायता के रूप में पहली और दूसरी किस्त पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

श्री सौंद ने कहा कि सरकार की आवासीय पहलों का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने दोहराया कि भगवंत मान सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिले और संसाधनों की कमी के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना के लाभों से वंचित न रहे।

पंजाब सरकार की पहलों का असर लाभार्थियों के जीवन में स्पष्ट देखा जा सकता है। जिला फतेहगढ़ साहिब के गाँव मछराए कलां के निवासी और ग्रामीण आवासीय योजना के लाभार्थी, प्रीतम सिंह ने बताया कि उनका परिवार पहले कच्चे मकान में रह रहा था। बरसात के मौसम के दौरान अक्सर घर में पानी घुस जाता था। मकान की दीवारों और छतों की जर्जर हालत के कारण परिवार के लिए वहाँ सुरक्षित रूप से रहना बहुत मुश्किल था।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार से मिली सहायता ने उनके परिवार को पक्के मकान में रहने योग्य बनाया है, जिससे उन्हें उचित आवासीय वातावरण और राहत मिली है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह

26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह

पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर

CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान

24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान

Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे

Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे

रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन

रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर