Saturday, August 22, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर गमाडा की नीलामी को मिला भरपूर उत्साह: 27 प्रॉपर्टीज़ से लगभग 5400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां ‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

22 अगस्त, 2026 06:35 PM

चंडीगढ़ : आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान अब तक 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है। यह जानकारी पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद योजना पंजाब सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत योग्य परिवारों को बेटियों के विवाह के समय वित्तीय सहायता देकर उन्हें सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

अधिक विवरण साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित 42,203 लाभार्थियों को बेटियों के विवाह के लिए 215.24 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित 20,212 लाभार्थियों को 103.08 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

उन्होंने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक अनुसूचित जाति वर्ग के 8,774 लाभार्थियों को 44.75 करोड़ रुपये और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और पिछड़ी श्रेणियों के 4,010 लाभार्थियों को 20.45 करोड़ रुपये की सहायता जारी की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत हर पात्र लाभार्थी को बेटी के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि एक परिवार की दो बेटियाँ भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल रही है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का पंजाब का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, परिवार गरीबी रेखा से नीचे का होना चाहिए और परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 32,790 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पारदर्शिता और प्रभावी सेवा प्रदान करना सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा करवाई जाती है, जिससे राशि के समय पर और पारदर्शी वितरण को सुनिश्चित किया जाता है।

डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब सरकार की लोक-हितैषी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी जिला अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी आशीर्वाद योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को पात्र आवेदनों का त्वरित निपटान करने के लिए कहा ताकि हर हकदार परिवार को अपनी बेटियों के विवाह से पहले बिना किसी देरी या परेशानी के वित्तीय सहायता मिल सके।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की लोक-कल्याण योजनाओं का उद्देश्य हर वर्ग का समावेशी विकास सुनिश्चित करना है ताकि राज्य में समानता, सम्मान और अवसरों के आधार पर एक समृद्ध एवं समावेशी 'रंगला पंजाब' का सृजन किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गमाडा की नीलामी को मिला भरपूर उत्साह: 27 प्रॉपर्टीज़ से लगभग 5400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां

गमाडा की नीलामी को मिला भरपूर उत्साह: 27 प्रॉपर्टीज़ से लगभग 5400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां

सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता

सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता

पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पंजाब बंद का किया आह्वान

कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पंजाब बंद का किया आह्वान

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो

गैंगस्टरां ते वार अभियान का 213वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 648 स्थानों पर छापेमारी; 424 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार अभियान का 213वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 648 स्थानों पर छापेमारी; 424 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 8 महीनों में 3.71 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 8 महीनों में 3.71 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सी.जे.पी. स्वयंसेवकों पर हुए हिंसक हमले के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सी.जे.पी. स्वयंसेवकों पर हुए हिंसक हमले के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की

पंजाब के स्कूलों में साल भर चलने वाले 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत करवाई जाएंगी नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ

पंजाब के स्कूलों में साल भर चलने वाले 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत करवाई जाएंगी नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: मोहिंदर भगत के अधिकारियों को निर्देश

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: मोहिंदर भगत के अधिकारियों को निर्देश