Sunday, August 16, 2026
BREAKING
‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’ स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा

18 जून, 2026 08:21 PM

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में अनुसूचित जाति (एस.सी.) के युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल स्किल्ल क्वॉलिफ़िकेशन फ्रेम्वर्क (एन.एस.क्यू.एफ.) से जुड़े मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी अपोलो मेड स्किल्स के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की अनुसूचित जाति के युवाओं को कौशल विकास, रोजगार सृजन और समावेशी विकास के माध्यम से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग, पंजाब द्वारा दो उद्योग-संबंधित पाठ्यक्रमों— “केयर-गिवर–मदर एंड न्यू बॉर्न” (माता एवं नवजात शिशु की देखभाल) तथा “एल्डरली केयर टेकर” (वृद्धजनों की देखभाल)— के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से चयनित लुधियाना और जालंधर केंद्रों में 1 जुलाई से शुरू होंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पात्र उम्मीदवारों को मुफ्त आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट तथा एक राष्ट्रीय संस्था द्वारा प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा पंजाब के स्थायी निवासी उम्मीदवार इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि ये पाठ्यक्रम प्रतिभागियों को औद्योगिक अनुभव, व्यावहारिक कौशल और प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने के लिए तैयार किए गए हैं, जिससे अनुसूचित जाति समुदाय में रोजगार और आजीविका के अवसर और अधिक मजबूत होंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “कौशल विकास में जीवन बदलने की शक्ति होती है। जब कोई युवा कौशल प्राप्त कर रोजगार हासिल करता है, तो वह न केवल अपने भविष्य को मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे परिवार में आत्मविश्वास, स्थिरता और नई आशा का संचार करता है। पंजाब सरकार प्रत्येक पात्र युवा को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इच्छुक उम्मीदवार अपनी जानकारी directorwelfare@gmail.com, dir.scsp@punjab.gov.in अथवा punjabprojects@apollomedskills.com पर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे अधिक जानकारी और सहायता के लिए अपने जिले के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा