Sunday, September 13, 2026
BREAKING
वीटा प्लांट के तत्कालीन सीईओ पर गिरी गाज, सीएम ने दिए निलंबन के आदेश; जानें क्या है वजह Mandi: सुक्खू को पद से हटाने के लिए उनके मंत्री दिल्ली दौड़ रहे : जयराम Sirmour: पांवटा साहिब में स्वाइन फ्लू के 3 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट लुधियाना में गोलीबारी की बड़ी साजिश नाकाम; जवाबी कार्रवाई में डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद हमलावर ढेर बठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी 'यूथ रन': 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश विधानसभा क्षेत्र सुनाम में खोली जाएगी साइकिलिंग की पी.आई.एस. आवासीय अकादमी: अमन अरोड़ा पंजाब में गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र बढ़कर 1.16 लाख हेक्टेयर हुआ; मान सरकार ने 700 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया: गुरमीत सिंह खुड्डियां पंजाब सरकार के सार्थक प्रयास ग्रामीण विकास को दे रहे बड़ा प्रोत्साहन: तरुनप्रीत सिंह सौंद पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में पीछा करते हुए गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया समेत पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार; छह पिस्तौल बरामद भगवंत मान सरकार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशों से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर कर रही

पंजाब

पंजाब सरकार के सार्थक प्रयास ग्रामीण विकास को दे रहे बड़ा प्रोत्साहन: तरुनप्रीत सिंह सौंद

13 सितंबर, 2026 06:52 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्यभर में ग्रामीण विकास को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत भी पंजाब के गांवों में बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 1 जुलाई, 2026 से अब तक इस योजना के तहत 1.88 लाख से अधिक दिहाड़ियां सृजित की गई हैं, जिससे रजिस्टर्ड लाभपात्री परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना के तहत नए लाभार्थियों को भी शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों और पहलों का उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना तथा गांवों में टिकाऊ विकास को प्रोत्साहित करना है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना से राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है, लेकिन पंजाब सरकार इसे प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से लागू कर रही है, ताकि ग्रामीण विकास कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहें और योजना का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत लाभार्थियों की मजदूरी समय पर जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कामगारों को उनकी बनती मजदूरी बिना किसी अनावश्यक देरी के समय पर मिले। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं कुशल प्रशासन सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभाग द्वारा भुगतान प्रक्रिया की भी नजदीकी निगरानी की जा रही है।

स. सौंद ने बताया कि इस योजना के तहत बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनमें तालाबों की मरम्मत एवं नवीनीकरण, पार्कों का विकास, पौधरोपण अभियान, जल संरक्षण, जल स्रोतों का विकास, गलियों एवं नालियों का निर्माण एवं नवीनीकरण, सड़कों से संबंधित कार्य तथा अन्य सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास शामिल है।

उन्होंने कहा कि ये कार्य न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि गांववासियों को उनके अपने गांवों में ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे रोजगार की तलाश में ग्रामीण लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता लगातार कम हो रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर योजना में पारदर्शिता, इसके प्रभावी प्रबंधन और सही क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बेहतर बुनियादी ढांचा और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर गांवों को मजबूत, हरा-भरा और अधिक खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा वीबी-जी राम जी योजना का सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और गति देगा तथा पंजाब के गांवों को अधिक विकसित, आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

लुधियाना में गोलीबारी की बड़ी साजिश नाकाम; जवाबी कार्रवाई में डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद हमलावर ढेर

लुधियाना में गोलीबारी की बड़ी साजिश नाकाम; जवाबी कार्रवाई में डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद हमलावर ढेर

बठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी 'यूथ रन': 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश

बठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी 'यूथ रन': 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश

विधानसभा क्षेत्र सुनाम में खोली जाएगी साइकिलिंग की पी.आई.एस. आवासीय अकादमी: अमन अरोड़ा

विधानसभा क्षेत्र सुनाम में खोली जाएगी साइकिलिंग की पी.आई.एस. आवासीय अकादमी: अमन अरोड़ा

पंजाब में गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र बढ़कर 1.16 लाख हेक्टेयर हुआ; मान सरकार ने 700 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब में गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र बढ़कर 1.16 लाख हेक्टेयर हुआ; मान सरकार ने 700 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में पीछा करते हुए गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया समेत पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार; छह पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में पीछा करते हुए गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया समेत पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार; छह पिस्तौल बरामद

भगवंत मान सरकार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशों से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर कर रही

भगवंत मान सरकार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशों से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर कर रही

पंजाब की जनता को चुटकुले नहीं, विकास और समस्याओं का समाधान चाहिए — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब की जनता को चुटकुले नहीं, विकास और समस्याओं का समाधान चाहिए — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम का ऐलान, Note कर लें तारीख

पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम का ऐलान, Note कर लें तारीख

चन्नी गुट को पायलट की खरी-खरी, चुनाव से पहले खुद को CM फेस न समझें

चन्नी गुट को पायलट की खरी-खरी, चुनाव से पहले खुद को CM फेस न समझें

तरनतारन में 60 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, खेतों से मिले 24 पैकेट

तरनतारन में 60 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, खेतों से मिले 24 पैकेट