Monday, June 15, 2026
BREAKING
युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना Shimla: सुप्रीम कोर्ट से सुक्खू सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक हिमाचल के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा Shimla: नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिलाई शपथ शिमला मर्डर मिस्ट्री : बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, स्कूल संचालिका की हत्या मामले में सामने आया नया एंगल Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार दीनानगर नगर कौंसिल वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की बड़ी जीत, AAP उम्मीदवार दूसरे स्थान पर मजीठा थाने मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, Court ने दी अंतरिम जमानत

पंजाब

पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू

15 जून, 2026 07:23 PM

चंडीगढ़ : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के तहत पूरे राज्य में घर-घर गणना 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओज़.) वोटरों के विवरण की पुष्टि करने और गणना फॉर्म इकट्ठा करने के लिए घर-घर जाएंगे।

इस राज्य स्तरीय रिवीजन की तैयारियों का जायजा लेते हुए आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के डिप्टी चुनाव आयुक्त श्री भानू प्रकाश येतूरू, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रोपड़ और एस.बी.एस. नगर के जिला चुनाव अधिकारियों (डी.ई.ओज़.) के साथ की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने डिप्टी चुनाव आयुक्त को राज्य के चुनाव तंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें 5 डिवीजन, 23 जिले और 117 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें कुल 14,664 स्थानों पर 24,453 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में कुल 85.82 प्रतिशत वोटर मैपिंग पूरी हो चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने बताया कि ए.डी.ई.ओज़., ई.आर.ओज़., ए.ई.आर.ओज़., चुनाव तहसीलदारों और तकनीकी स्टाफ के लिए करवाया गया तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जबकि बी.एल.ओज़. और बी.एल.ओज़. सुपरवाइजर्स के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रगति पर है। चुनाव सामग्री की छपाई का काम जारी है और घर-घर जाकर तस्दीक करने के चरण से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिवीजन को निर्विघ्न और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरे राज्य में पूर्ण समन्वय के साथ काम किया जा रहा है।

सत्र के दौरान, डिप्टी चुनाव आयुक्त ने सभी डी.ई.ओज़. को वोटर सूचियों की शुद्धता, पूर्णता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक जिले की फील्ड मशीनरी की तैयारियों और क्रियान्वयन प्रोटोकॉल की समीक्षा की, जिसे यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है कि कोई भी योग्य वोटर सूची में दर्ज करने से छूट न जाए और कोई अयोग्य एंट्री शामिल न की जाए।

बैठक के दौरान घर-घर जाकर तस्दीक करने और वोटरों को गणना फॉर्म भरने में सहायता करने में बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओज़.) की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया। इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और प्रचार अभियानों के माध्यम से वोटर जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए।

भारत निर्वाचन आयोग के डिप्टी चुनाव आयुक्त श्री भानू प्रकाश येतूरू, आई.ए.एस. पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और अगले दो दिनों में अन्य जिलों को कवर करेंगे। इस दौरे के दौरान उनके साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब भी रहेंगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार

बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार

दीनानगर नगर कौंसिल वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की बड़ी जीत,  AAP उम्मीदवार दूसरे स्थान पर

दीनानगर नगर कौंसिल वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की बड़ी जीत, AAP उम्मीदवार दूसरे स्थान पर

मजीठा थाने मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, Court ने दी अंतरिम जमानत

मजीठा थाने मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, Court ने दी अंतरिम जमानत

SC आयोग की सुनवाई में नहीं पहुंचे केंद्रीय मंत्री बिट्टू, वकील ने रखा पक्ष

SC आयोग की सुनवाई में नहीं पहुंचे केंद्रीय मंत्री बिट्टू, वकील ने रखा पक्ष

जालंधर में तेज रफ्तार बस का कहर, मां-बेटी की दर्दनाक मौ'त, जिंदगी से जूझ रही बच्ची

जालंधर में तेज रफ्तार बस का कहर, मां-बेटी की दर्दनाक मौ'त, जिंदगी से जूझ रही बच्ची

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं

चिंता में फिरोजपुर में दरिया के किनारे बसे गांवों के लोग, फिर मंडरा रहा खतरा

चिंता में फिरोजपुर में दरिया के किनारे बसे गांवों के लोग, फिर मंडरा रहा खतरा

पंजाब में वीरवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, कर्मचारियों की लगी मौज

पंजाब में वीरवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, कर्मचारियों की लगी मौज

16 जून से राज्यभर में हड़ताल! आउटसोर्स कर्मचारियों का बड़ा ऐलान

16 जून से राज्यभर में हड़ताल! आउटसोर्स कर्मचारियों का बड़ा ऐलान