Monday, September 07, 2026
BREAKING
पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का अहम योगदान : मोहिंदर भगत पंजाब राज्य खाद्य आयोग के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर गंभीर विचार-विमर्श, ताकि पी.डी.एस. लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जा सके जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ. अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी स्वस्थ, नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए खेलों को अपनाएं: कुलतार सिंह संधवां सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत

पंजाब

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का अहम योगदान : मोहिंदर भगत

07 सितंबर, 2026 07:28 PM

चंडीगढ़ / जालंधर : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर के सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में 'खेडां वतन पंजाब दीआं-2026' के तहत ब्लॉक जालंधर पश्चिमी के खेल मुकाबलों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 'खेडां वतन पंजाब दीआं' के तहत कराए जाने वाले खेल मुकाबलों ने जहाँ बड़ी संख्या में युवाओं का रुझान खेल मैदानों की ओर मोड़ा है, वहीं हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए मंच भी प्रदान किया है।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के विशेष प्रयासों के कारण प्रदेश में खेलों का एक नया दौर शुरू हुआ है और पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, इसी सोच के तहत 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का आगाज किया गया था ताकि प्रदेश के युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जमीनी स्तर तक खेल बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए गाँव स्तर पर आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को खेलों की ओर लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि खिलाड़ियों को खेलों की तैयारी के लिए लाखों रुपये दिए जा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कारों के साथ-साथ नौकरियाँ भी दी जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने नशा मुक्त एवं रंगला पंजाब के सृजन के लिए युवाओं को नशों से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया।

श्री भगत ने इस अवसर पर एथलेटिक्स कोचिंग सेंटर स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ी गुरिंदरबीर सिंह (100 मी. दौड़) और रशदीप कौर (4x100 रिले) को एशियाई खेलों के लिए चुने जाने पर बधाई भी दी।

इससे पहले श्री भगत ने वॉलीबॉल के शो मैच का आगाज कराया और खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उन्हें हमेशा खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पहुँचने पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का स्वागत किया गया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक खेलों के पहले दिन आज ब्लॉक नूरमहल, नकोदर, लोहियाँ, शाहकोट, जालंधर पश्चिमी और मेहतपुर में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल स्मैशिंग एवं शूटिंग, कबड्डी सर्कल एवं नेशनल स्टाइल, खो-खो और फुटबॉल के मुकाबले कराए गए हैं।

इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. सेवा सिंह, एथलेटिक्स कोच बिक्रमजीत सिंह, सरबजीत सिंह एवं सुनील कुमार, वॉलीबॉल कोच अमृतपाल सिंह, ट्विंकल चौधरी जूनियर एथलेटिक्स कोच एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर गंभीर विचार-विमर्श, ताकि पी.डी.एस. लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जा सके

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर गंभीर विचार-विमर्श, ताकि पी.डी.एस. लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जा सके

जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी

पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी

स्वस्थ, नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए खेलों को अपनाएं: कुलतार सिंह संधवां

स्वस्थ, नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए खेलों को अपनाएं: कुलतार सिंह संधवां

सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त

सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त

कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

क्या दूसरी शादी के बाद जन्म सर्टिफिकेट में बदलेगा बच्चे के पिता का नाम? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

क्या दूसरी शादी के बाद जन्म सर्टिफिकेट में बदलेगा बच्चे के पिता का नाम? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

7  दिन में जवाब दे पंजाब सरकार! शिक्षक भर्ती मामले में आयोग के निर्देश : तरुण चुघ

7 दिन में जवाब दे पंजाब सरकार! शिक्षक भर्ती मामले में आयोग के निर्देश : तरुण चुघ

पंजाब में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौ/त

पंजाब में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौ/त