Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

पंजाब

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

04 सितंबर, 2026 08:18 PM

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 राज्यभर में सुचारू रूप से जारी है। इसी बीच प्रशासन ने मीडिया से अपील की है कि वे बेबुनियाद खबरें प्रकाशित और प्रसारित करने से बचें। दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा यह खबर प्रकाशित की गई थी कि पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम 13 अगस्त को प्रकाशित हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची से गायब हैं। इस पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया गया है कि यह बयान पूरी तरह से गलत, बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। डॉ. धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम 13 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में पूरी तरह से शामिल हैं।

वे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 115-पटियाला, भाग संख्या 98, क्रम संख्या 44 से 48 तक मतदाता के रूप में दर्ज हैं।
परिवार के सदस्यों के विवरण के बारे में बात करे, तो क्रम संख्या 44 पर जगदंबा कौशल जो डॉ. धर्मवीर गांधी की धर्मपत्नी हैं। क्रम संख्या 45 पर कुमारी रोहानी पराशर जो उनकी पुत्री हैं। क्रम संख्या 46 पर श्रीमती चाहत साहूजा जो उनकी पुत्रवधू हैं। क्रम संख्या 47 पर नबेंदू जो उनके पुत्र हैं। क्रम संख्या 48 पर डॉ. धर्मवीर गांधी जो स्वयं पटियाला से सांसद हैं।
प्रशासन ने सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से विनती की है कि वे एसआईआर 2026 के संबंध में किसी भी प्रकार की बेबुनियाद, भ्रामक या तथ्यहीन सूचना को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें और केवल सत्यापित जानकारी ही साझा करें।

बता दें कि इससे पहले 3 सितंबर को राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा ने पंजाब सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अब अपनी बदले की राजनीति को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तक ले गई है।

राघव चड्डा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया था, "मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सदस्य हूं। मेरा वोटर आईडी मोहाली में रजिस्टर्ड है। फिर भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरे नाम को 'शिफ्टेड' के तौर पर दिखाया गया है। अच्छी बात है कि ये सिर्फ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, फाइनल वोटर लिस्ट नहीं। 'दावे और आपत्तियां' की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जाता है, जो अभी चल रही है। फाइनल वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में प्रकाशित होगी। मैं पहले से ही एसआईआर गाइडलाइंस के तहत मिले उपायों का इस्तेमाल कर रहा हूं।" राघव चड्डा ने कहा था कि ये सिर्फ लिपिकीय गलती जैसा नहीं लगता, बल्कि राजनीतिक बदले का साफ मामला है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से  ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा को भेजा नोटिस

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा