Thursday, September 24, 2026
BREAKING
सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर आईआईएसईआर मोहाली के 20 साल पूरे, रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप को मिलेगा नया विस्तार जनसुनवाई में अनिल विज ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अगले सप्ताह तक शिकायतों के समाधान के निर्देश स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता : रणबीर गंगवा बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : नायब सिंह सैनी चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम, शक्कर मंदोरी में प्रतिमा का होगा अनावरण पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

पंजाब

पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया

24 सितंबर, 2026 07:59 PM

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और कारोबारियों को परेशान करने के मकसद से की जा रही है। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव के जरिए पंजाब को प्रभावित नहीं कर पा रही है, इसलिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में अधिकारियों और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के घरों पर ईडी की कार्रवाई की जा रही है। कई जगह अधिकारियों से यह तक नहीं बताया जा रहा कि किस मामले या कथित घोटाले की जांच की जा रही है। कुछ अधिकारियों के घरों पर ईडी की टीमें कई दिनों तक मौजूद रहीं। इसी तरह आप कार्यकर्ताओं के घरों पर भी छापेमारी की जा रही है। जब कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से पूछा कि वे क्या तलाश रहे हैं, तो कथित तौर पर उन्हें जवाब मिला कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर न तो पैसा मिला और न ही कोई ऐसा दस्तावेज मिला, जिससे भ्रष्टाचार का मामला सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के कारोबारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। जांच के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है और कई मामलों में अधिकारियों को खुद यह जानकारी नहीं है कि वे किस कथित घोटाले की जांच कर रहे हैं। सिसोदिया ने एक पार्टी चेयरमैन के घर का भी जिक्र किया और दावा किया कि जब संबंधित व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं थे और घर में ताला लगा था, तो ईडी की टीम ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

सिसोदिया ने पंजाब में आगामी चुनाव को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को समझ आ गया है कि पंजाब में उसे वोट के जरिए समर्थन नहीं मिलेगा, इसलिए ईडी के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के लोग इसका जवाब वोट के जरिए देंगे। हमारी सरकार ईमानदारी की राजनीति कर रही है और जांच एजेंसियां कितनी भी कार्रवाई कर लें, उन्हें भ्रष्टाचार से जुड़ा कुछ नहीं मिलेगा।

ईडी की गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि किसकी गाड़ी तोड़ी गई और किसकी नहीं। अगर पंजाब के लोग विरोध कर रहे हैं तो पहले यह भी बताया जाना चाहिए कि ईडी की टीमें वहां क्या कार्रवाई कर रही थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अधिकारी रात में रुक रहे थे तो गद्दे मंगाकर सोने और सुबह वहां से चले जाने जैसी बातें सामने आ रही हैं।

विपक्ष की ओर से यह सवाल उठाए जाने पर कि अगर आप खुद को ईमानदार पार्टी बताती है तो ईडी की कार्रवाई को लेकर बौखलाहट क्यों है। इस पर सिसोदिया ने कहा कि पार्टी बौखलाई नहीं है, बल्कि अपना पक्ष रख रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चार हजार की जगह चार लाख ईडी अधिकारियों को भी पंजाब भेज दे, तब भी आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार नहीं मिलेगा, क्योंकि पार्टी भ्रष्टाचार नहीं करती और भ्रष्टाचारियों को बख्शती भी नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली

एचबीसीएच एंड आरसी पंजाब ने स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से कैशलेस कैंसर उपचार शुरू किया

एचबीसीएच एंड आरसी पंजाब ने स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से कैशलेस कैंसर उपचार शुरू किया

भाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी

भाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी

चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

करियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन

करियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एम्स मोहाली में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी; कुल संख्या बढ़कर हुई 207

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एम्स मोहाली में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी; कुल संख्या बढ़कर हुई 207

पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए खरीदी 16 हज़ार से अधिक मशीनें; पंजाब के किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए खरीदी 16 हज़ार से अधिक मशीनें; पंजाब के किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही है पंजाब सरकार; मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 624 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही है पंजाब सरकार; मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 624 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर