Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सतीश पूनिया

01 सितंबर, 2026 09:02 PM

जालंधर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अपने दम पर हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान सतीश पूनिया ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का यही मिशन है। अपने संगठन की ताकत, अपनी विचारधारा और जनता के आशीर्वाद से हम इस बार पंजाब में एक मजबूत सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा अभियान शुरू कर रही है। 'सेवा संकल्प अभियान' 17 सितंबर को शुरू होगा और 17 अक्टूबर को खत्म होगा। इस पूरे एक महीने में पीएम मोदी की योजनाओं के जरिए आम आदमी का जीवन किस तरह से बदला गया, इस बारे में बताया जाएगा। 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होंगे।


आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर सतीश पूनिया ने कहा कि मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी बिना किसी विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टी है। लंबे समय तक दिल्ली में शासन करने के बाद उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी। पंजाब में ड्रग्स, भ्रष्टाचार, रेत और कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए वादों के बारे में मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ हताशा में ऐसे बयान दे रही है। भाजपा का संगठन डबल इंजन की सरकार के उद्देश्य से काम कर रही है।


पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करने गए दिल्ली से तीन भाजपा सांसदों को लेकर सियासत तेज हो गई। सतीश पूनिया ने कहा कि जो सांसद वहां गए थे, उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से फटकार लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि 1984 की घटना के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। भाजपा ने दिल्ली और हरियाणा में 1984 के दंगों से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए काम किया। जो लोग जो गए थे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी फटकार लगाई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष