Monday, August 31, 2026
BREAKING
महाराजा अग्रसेन का दृष्टिकोण बनेगा लोकतंत्र का आधार : डा. मदन मोहन गोयल हरियाणा में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार के ठोस कदम : अनिल विज विधानसभा में विधायकों से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग, हुड्डा के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि सदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी : नायब सिंह सैनी शुद्धिकरण करने वालों पर कार्रवाई नहीं, आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर मुकदमा, ये कैसा न्याय : सैलजा हरियाणा का लक्ष्य मां और नवजात शिशु की मृत्यु दर को कम करना: नायब सिंह सैनी राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश नाकाम होगी, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई से कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी : राव नरेंद्र सिंह पंजाब भाषा विभाग को बंद करने की साज़िश? निदेशक के आरोपों के बीच उठे बुनियादी सवाल पंजाब: फतेहगढ़ चूड़ियां में शख्स पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

पंजाब

पंजाब: फतेहगढ़ चूड़ियां में शख्स पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

31 अगस्त, 2026 08:20 PM

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक शख्स पर जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना में व्यक्ति के एक कंधे में गोली लगी। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां में अजनाला रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने व्यक्ति को रोककर गोली मारी। घायल की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी ललित कुमार और फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस स्टेशन के प्रमुख ने भी घटनास्थल की निरीक्षण किया। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पिछले दिनों पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को कथित तौर पर अपहरण के बाद पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था। 26 अगस्त को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मनजीत कौर की मौत हो गई।

पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, मनजीत कौर को 3 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में शराब की दुकान के पास दो परिचितों से मिलने के लिए बुलाया गया था।
शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर मनजीत को जबरदस्ती कार में बिठाया और पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा ले गए। वहां, उन्होंने कथित तौर पर मनजीत कौर साथ मारपीट की, उन्हें पेड़ से बांध दिया और आग लगा दी। बताया जाता है कि बाद में एक दोस्त मौके पर पहुंचा था, जिसने कंबल से आग बुझाई।

कौर को पहले मोरिंडा के एक अस्पताल ले जाया गया, फिर मोहाली ले जाया गया और बाद में जलने के गंभीर घावों के कारण 9 जुलाई को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। मनजीत कौर कई सप्ताह तक बेहोश रहीं। 5 अगस्त को उन्हें होश आया। हालांकि, फिर से उनकी हालत बिगड़ गई और 26 अगस्त को मौत हो गई।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब भाषा विभाग को बंद करने की साज़िश? निदेशक के आरोपों के बीच उठे बुनियादी सवाल

पंजाब भाषा विभाग को बंद करने की साज़िश? निदेशक के आरोपों के बीच उठे बुनियादी सवाल

पंजाब में 2027 से पहले BJP-अकाली दल के पुन; गठबंधन की सुगबुगाहट: 70-47 के सीट फॉर्मूले और CM फेस पर फंसा पेच

पंजाब में 2027 से पहले BJP-अकाली दल के पुन; गठबंधन की सुगबुगाहट: 70-47 के सीट फॉर्मूले और CM फेस पर फंसा पेच

अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से की मुलाकात

अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से की मुलाकात

गैंगस्टरां ते वार का 223वां दिन: पंजाब पुलिस ने 639 ठिकानों पर की छापेमारी; 422 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 223वां दिन: पंजाब पुलिस ने 639 ठिकानों पर की छापेमारी; 422 काबू

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयल

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे; वन्यजीवों के प्रति जागरूकता के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को मिला भरपूर समर्थन

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे; वन्यजीवों के प्रति जागरूकता के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को मिला भरपूर समर्थन

किशोरावस्था में मूड स्विंग या किसी बड़े खतरे का शुरुआती संकेत? पंजाब सरकार की अभिभावकों से नशे की लत लगने से पहले नशीले पदार्थों के सेवन के संकेत पहचानने की अपील

किशोरावस्था में मूड स्विंग या किसी बड़े खतरे का शुरुआती संकेत? पंजाब सरकार की अभिभावकों से नशे की लत लगने से पहले नशीले पदार्थों के सेवन के संकेत पहचानने की अपील

दो वर्षों में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 39,320 ओ.बी.सी. विद्यार्थियों को 15.72 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति सहायता: डॉ. बलजीत कौर

दो वर्षों में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 39,320 ओ.बी.सी. विद्यार्थियों को 15.72 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति सहायता: डॉ. बलजीत कौर

एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति

एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर अहम खबर, सरकार उठा रही बड़ा कदम

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर अहम खबर, सरकार उठा रही बड़ा कदम