Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों से बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर किसानों को अपनी धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : श्याम सिंह राणा केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का शुभारंभ, हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा शिष्टमंडल शामिल महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर: कुमारी सैलजा हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव शुरू, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

पंजाब

पंजाब ने सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

15 सितंबर, 2026 07:27 PM
चंडीगढ़ : स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.), पटियाला में अपना पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।

यह मील का पत्थर पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पी.आई.एल.बी.एस.), मोहाली में हुए सफल लिवर ट्रांसप्लांट के बाद हासिल हुआ है।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि यह जटिल सर्जरी 10 सितंबर, 2026 को की गई थी।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह पूरा इलाज और सर्जरी ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (एमएमएसवाई) के तहत बिल्कुल मुफ्त की गई है, जिसके तहत परिवार का एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में इस इलाज पर 8 लाख से 12 लाख रुपये तक का खर्च आता है।

उन्होंने कहा, "यह पंजाब के सरकारी चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय है, जिससे आम लोगों तक अंग प्रत्यारोपण जैसी उन्नत और जीवनरक्षक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है।"

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि रोमाणा पत्ती, नामोल, जिला संगरूर का रहने वाला 37 वर्षीय व्यक्ति मेम्ब्रेनोप्रोलिफेरेटिव ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस (एमपीजीएन) के कारण किडनी फेल होने की समस्या से पीड़ित था और दिसंबर 2025 से सप्ताह में तीन बार डायलिसिस करवा रहा था।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद उसकी 29 वर्षीय पत्नी अपनी किडनी दान करने के लिए आगे आई। उन्होंने आगे बताया कि दोनों पति-पत्नी अब ठीक हैं और ट्रांसप्लांट आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से मरीज और उसकी पत्नी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने प्रो. सरबप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली सर्जिकल टीम, जिसमें प्रो. एच.बी.एस. संधू और डॉ. सुपर्ण शर्मा शामिल थे, डॉ. ठाकुरवीर कोहली के नेतृत्व वाली नेफ्रोलॉजी टीम, डॉ. तनवीर कुंद्रा के नेतृत्व वाली एनेस्थीसिया टीम तथा डायरेक्टर प्रिंसिपल और मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. आर.पी.एस. सिबिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने जी.एम.सी. पटियाला में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और मौके पर सर्जिकल निगरानी प्रदान करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़, विशेष रूप से निदेशक प्रो. विवेक लाल, रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी और रोटो-नॉर्थ के प्रमुख प्रो. आशीष शर्मा तथा पीजीआई चंडीगढ़ के इम्यूनोपैथोलॉजी विभाग का धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को एन.एच.एम. कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को एन.एच.एम. कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आने दिया जाए: लाल चंद कटारूचक्क के डी.एफ.एस.सीज़. को निर्देश

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आने दिया जाए: लाल चंद कटारूचक्क के डी.एफ.एस.सीज़. को निर्देश

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा 3 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र वितरित

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा 3 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र वितरित

पंजाब ने आंगनवाड़ी पोषण प्रणाली में किया बड़ा बदलाव

पंजाब ने आंगनवाड़ी पोषण प्रणाली में किया बड़ा बदलाव

अमृतसर में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े आठ व्यक्ति गिरफ्तार; 9.5 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम और एक पिस्तौल बरामद

अमृतसर में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े आठ व्यक्ति गिरफ्तार; 9.5 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम और एक पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद हिरासत में लिया

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद हिरासत में लिया

पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर

पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर

पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय

पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय

भाजपा 18 सितंबर से शुरू करेगी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अभियान, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व

भाजपा 18 सितंबर से शुरू करेगी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अभियान, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व