Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने पर्यावरण संरक्षण उपायों पर करवाया प्रशिक्षण कार्यक्रम

09 अक्टूबर, 2026 08:13 PM
चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर : पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां के दिशा-निर्देशों के तहत विभाग द्वारा आज फेज़-2, एस.ए.एस. नगर स्थित मुख्यालय में “जल एवं स्वच्छता परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जल आपूर्ति एवं स्वच्छता परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण संबंधी उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों को जागरूक करना और उनकी क्षमता को मज़बूत बनाना था।

इस दौरान ई.ई.-कम-एस.ई.एस. इंजीनियर सरबजीत सिंह, एस.ई.एस. डॉ. प्रदीप शर्मा और पर्यावरण प्रबंधन विशेषज्ञ श्री साजिद अली ने जल एवं स्वच्छता परियोजनाओं के स्थलों पर अपनाए जाने वाले पर्यावरण संरक्षण उपायों के बारे में महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।

प्रस्तुतियों के दौरान पर्यावरण प्रबंधन के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की गई। इनमें साइट की सफाई एवं हाउसकीपिंग, ट्रीटमेंट रसायनों के सुरक्षित भंडारण एवं प्रबंधन, कचरे को अलग-अलग करना और उसका निपटान, जल एवं मिट्टी के प्रदूषण की रोकथाम, पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाना, कार्य के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी तथा नहरी जल से संबंधित परियोजनाओं के निर्माण एवं संचालन के दौरान अपनाए जाने वाले पर्यावरण संरक्षण उपाय शामिल थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपमंडल इंजीनियर (एस.डी.ई.), जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों और नहरी जल परियोजनाओं से जुड़े परियोजना प्रबंधकों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य की पर्यावरण टीम द्वारा किए गए निरीक्षणों में दर्ज टिप्पणियों, परियोजना स्थलों पर पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन से संबंधित पाई गई समस्याओं और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से परियोजना स्थलों का निरीक्षण करने, पर्यावरण संबंधी रिकॉर्ड और फोटोग्राफिक साक्ष्यों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने, लागू पर्यावरणीय नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा कमियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय पर सुधारात्मक उपाय लागू करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने, पर्यावरणीय नियमों का उचित अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पूरे पंजाब में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता परियोजनाओं का टिकाऊ और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष