Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

पंजाब के स्कूलों में साल भर चलने वाले 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत करवाई जाएंगी नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ

21 अगस्त, 2026 07:44 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के नशों के खिलाफ अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' के तहत पंजाब भर के स्कूलों में विद्यार्थियों को नशाखोरी के जोखिमों और घातक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला शुरू करने के लिए कहा गया है, ताकि उन्हें स्वस्थ, नशा मुक्त जीवन शैली की ओर प्रोत्साहित किया जा सके।

स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.) द्वारा जारी की गई गतिविधि कैलेंडर के अनुसार स्कूल द्वारा पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और सभी स्थानीय समुदाय की भागीदारी वाली गतिविधियाँ करवाई जाएंगी। अगस्त माह में विद्यार्थियों द्वारा 'नशा विरोधी' संदेश वाले पोस्टर बनाए जाएंगे।

इस नशा विरोधी अभियान के तहत सितंबर माह अभिभावकों को शामिल करने के लिए समर्पित होगा। स्कूलों के प्रबंधकों को नशीले पदार्थों के कारण उत्पन्न होने वाले खतरों और नशाखोरी की जल्द पहचान तथा उचित कार्रवाई के महत्व से अवगत करवाने के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठकें (पी.टी.एम.) करवाने के लिए कहा गया है।

इसी प्रकार अक्टूबर माह में कविता लेखन और क्विज प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। नवंबर से फरवरी माह तक नशा-विरोधी जागरूकता कार्यशालाएं करवाने के अलावा स्थानीय समुदाय को अपने-अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सुबह की सभाओं में नशों से दूर रहने के लिए शपथ ली जाएगी और विद्यार्थियों के साथ इंटरैक्टिव सत्र करवाए जाएंगे, ताकि उन्हें नशों के जोखिम और घातक प्रभावों से अवगत करवाकर स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित किया जा सके।

स्कूलों को नशा-मुक्त क्लब स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिनमें शिक्षक, प्रधानाध्यापक और गैर-शिक्षण स्टाफ को सदस्यों के रूप में नामित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों को रचनात्मक और इंटरैक्टिव प्रारूपों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियाँ करने के लिए भी कहा गया है, ताकि विद्यार्थी पारंपरिक व्याख्यानों से आगे बढ़कर इस गंभीर मुद्दे के महत्व को समझ सकें। स्वस्थ जीवन शैली और निर्णय लेने की क्षमता पर केंद्रित गतिविधियाँ इस नवीन कार्यक्रम का अभिन्न अंग हैं।

इस कार्यक्रम के तहत ऐसे शिक्षकों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो यह जानते हों कि नशों के शिकार विद्यार्थियों से कैसे निपटना है। 21,000 से अधिक शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य चिंताओं और नशाखोरी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने और समय पर हस्तक्षेप करने के लिए आवश्यक क्षमता और व्यावहारिक कौशल से लैस किया जा रहा है।

इसके अलावा स्कूल के विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के घातक प्रभावों और परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए वीडियो-आधारित नशा विरोधी पाठ्यक्रम का उपयोग किया जाएगा। जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ स्कूलों को टिप-ऑफ बॉक्स लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि विद्यार्थी नशीले पदार्थों के संदिग्ध दुरुपयोग या इससे संबंधित मुद्दों की रिपोर्ट कर सकें।

इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ''नशों के खिलाफ लड़ाई कक्षाओं से शुरू होनी चाहिए। नशों के खिलाफ इस निर्णायक जंग में नशों के प्रभावों के बारे में जागरूकता और रोकथाम हमारे सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। जागरूकता, मूल्यों और अनुशासन के माध्यम से युवाओं को दिशा देना ही पंजाब में नशों के खतरे को जड़ से समाप्त करने का एकमात्र जरिया है।''

इसके अलावा स्कूलों के आसपास 500 मीटर का नशा-मुक्त जोन सुनिश्चित करने और समय-समय पर इसके अनुपालन संबंधी रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। गतिविधियों की निगरानी के लिए विधि भी अनिवार्य की गई है, जिसके तहत स्कूल प्रमुख और सलाहकार काम की समीक्षा करेंगे और फोटो सहित रिकॉर्ड रखेंगे।

साल भर चलने वाली ये गतिविधियाँ पंजाब के व्यापक 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान का हिस्सा हैं और ये विद्यार्थियों की भागीदारी, शिक्षकों की क्षमता-निर्माण, शैक्षिक सामग्री और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से स्कूलों में निरंतर रोकथाम वाला माहौल सुनिश्चित करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष