Monday, July 20, 2026
BREAKING
हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल 'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम भारत में एनआरआई इनफ्लो के चलते वित्त वर्ष 27 में डिपॉजिट वृद्धि दर 15 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट 'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

पंजाब

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान

19 जुलाई, 2026 08:26 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में नीट की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब शिक्षा क्रांति की शानदार उपलब्धि बताया है। भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब शिक्षा क्रांति की शानदार उपलब्धि! पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 विद्यार्थियों ने इस साल नीट पास करके नया इतिहास रचा है। 2024 में यह संख्या 437 थी। यह सफलता शिक्षा क्रांति, अध्यापकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का नतीजा है। सभी सफल विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और अध्यापकों को दिल से मुबारकबाद!" इससे पहले उन्होंने नीट-यूजी परीक्षा में 'ऑल इंडिया रैंक 1' हासिल करने वाली लुधियाना के छात्र आर्यन गुप्ता को बधाई दी। मान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नीट-यूजी परीक्षा में 'ऑल इंडिया रैंक 1' हासिल करने पर लुधियाना के 17 वर्षीय आर्यन गुप्ता को बहुत-बहुत मुबारकबाद... परीक्षा रद्द होने की निराशा को अपनी ताकत बनाकर आर्यन ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी मंजिल दूर नहीं... आर्यन की यह शानदार उपलब्धि और हौसला हर नौजवान के लिए एक बड़ी प्रेरणा है... उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं...

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 16 जुलाई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 715 अंक के साथ पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से देश में शीर्ष स्थान पर रहे।
इस साल करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है और वे एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष तथा अन्य संबद्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के पात्र बने।

एनटीए के अनुसार, 720 में से 690 से अधिक अंक 138 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए हैं। इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी पहली बार नीट-यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच हैं।
एनटीए के अनुसार, 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए। 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक हासिल किए। 10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए। 90,780 उम्मीदवारों के अंक 500 से अधिक रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों

नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना, बलाचौर को एस.आई.आर.-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए दी बधाई

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना, बलाचौर को एस.आई.आर.-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए दी बधाई

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत