Friday, July 31, 2026
BREAKING
जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा ₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

पंजाब

पंजाब कांग्रेस में एक और विवाद, अब चन्नी के प्रदर्शन पर कांग्रेस में घमासान

31 जुलाई, 2026 07:40 PM

फरीदकोट : पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के बाद अब विवाद पार्टी के भीतर ही गहरा गया है। फरीदकोट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवदीप सिंह उर्फ बब्बू बराड़ ने पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह 'किक्की' ढिल्लों के खिलाफ पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को शिकायत भेजकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

बराड़ का आरोप है कि जिला कांग्रेस कमेटी ने 31 जुलाई को पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी, लेकिन किक्की ढिल्लों ने जिला नेतृत्व से बिना चर्चा किए अलग कार्यक्रम घोषित कर दिया। उनका कहना है कि इससे पार्टी के संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि किक्की ढिल्लों खुद को फरीदकोट का 'हल्का इंचार्ज' बता रहे हैं, जबकि कांग्रेस संगठन में ऐसा कोई अधिकृत पद नहीं है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ढिल्लों लगातार जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि जिस प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हुआ, उसकी अगुवाई स्वयं चरणजीत सिंह चन्नी ने की थी। हालांकि, जिला अध्यक्ष द्वारा भेजी गई शिकायत में चन्नी का नाम शामिल नहीं किया गया है। इससे पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

वाराणसी से पवित्र मिट्टी 1 अगस्त को पहुंचेगी पंजाब, पूरे प्रदेश में निकलेंगी कलश यात्राएं

वाराणसी से पवित्र मिट्टी 1 अगस्त को पहुंचेगी पंजाब, पूरे प्रदेश में निकलेंगी कलश यात्राएं

Action कमेटी ने बदला फैसला, अब मंगलवार से फिर शुरू होगी वकीलों की हड़ताल

Action कमेटी ने बदला फैसला, अब मंगलवार से फिर शुरू होगी वकीलों की हड़ताल

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पर बरसे सुखपाल खैहरा, बोले-

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पर बरसे सुखपाल खैहरा, बोले- "तुरंत दें इस्तीफा"

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब में घरेलू एवं सजावटी पेंटों को लेड मुक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब में घरेलू एवं सजावटी पेंटों को लेड मुक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे

ओटीएस-2025 को मिला शानदार प्रतिसाद; अब तक 167.23 करोड़ रुपये जमा और 534.54 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई: हरपाल सिंह चीमा

ओटीएस-2025 को मिला शानदार प्रतिसाद; अब तक 167.23 करोड़ रुपये जमा और 534.54 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई: हरपाल सिंह चीमा

सेंट जॉन्स स्कूल (को-एड), खरड़ में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सेंट जॉन्स स्कूल (को-एड), खरड़ में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए