Monday, August 24, 2026
BREAKING
शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में, 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू हैपनिंग हरियाणा 2.0 @ मुंबई : निवेशकों ने हरियाणा को बताया उद्योग एवं निवेश के लिए बेहतरीन राज्य पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

पंजाब

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

24 अगस्त, 2026 06:46 PM

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर सीएम फेस को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद अमर सिंह ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयान पर टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि रंधावा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हाईकमान से अपनी बात कर रहे हैं। ऐसे में उनके बयान पर प्रतिक्रिया देना उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है। इसके साथ ही, अमर सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था और ड्रग्स के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। पंजाब में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा किए जाने से चुनाव में स्पष्टता और मजबूती आने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि उनका एक स्पष्ट सिद्धांत है कि पार्टी की आंतरिक बातों को वह सार्वजनिक मंच या प्रेस के सामने नहीं रखते। पार्टी के अंदर किसी मुद्दे पर उन्हें बात करनी होगी तो वह अपने निर्धारित फोरम पर अपनी बात रखेंगे। प्रेस के माध्यम से पार्टी की आंतरिक रणनीति या फैसलों पर टिप्पणी करना उनकी नीति नहीं है। सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा सीएम फेस को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि रंधावा उनके लिए बेहद सम्मानित और वरिष्ठ नेता हैं। वह अपनी बात हाईकमान के सामने रख रहे हैं और हाईकमान ही उन्हें जवाब देगा। इस मामले में प्रतिक्रिया देने वाले वह कौन होते हैं।


गोल्डी बराड़ से जुड़े कथित ऑडियो के बारे में पूछे जाने पर अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने न तो ऑडियो देखा है और न ही वह इस मामले से जुड़े किसी व्यक्ति को जानते हैं। हालांकि, उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता लोगों से यह कहकर हासिल की थी कि उसे एक बार मौका दिया जाए, लेकिन मौजूदा हालात में लोग कानून-व्यवस्था की स्थिति से परेशान हैं। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि पंजाब में गांव-गांव में हत्या की घटनाएं हो रही हैं, ड्रग्स की समस्या बनी हुई है और जबरन वसूली यानी एक्सटॉर्शन की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों को अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता है।
कांग्रेस सांसद ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को अब चुनाव आचार संहिता लागू होने का इंतजार है। उन्होंने दावा किया कि जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी।


पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच अलग-अलग मत सामने आने और चुनाव से पहले पार्टी की अंदरूनी कलह खत्म होने के सवाल पर अमर सिंह ने इसे पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया जिस स्थिति को इनफाइटिंग के रूप में देख रहा है, उसे कांग्रेस की इंटरनल डेमोक्रेसी के तौर पर भी देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक पार्टी में नेताओं को अपनी बात रखने की आजादी है। पंजाब कांग्रेस के नेता घरों में नहीं बैठे हैं, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वह मंडी गोबिंदगढ़ और अमलोह के गांवों में लोगों के बीच रहे हैं और आगे भी अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे।


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सभी नेता चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं और पार्टी का लक्ष्य चुनाव जीतना है। अमर सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेता एकजुट हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तैयार हो रहा है और कांग्रेस के नेता उनके कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में कांग्रेस को अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।


पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से लगातार मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में अपना नाम आगे किए जाने के सवाल पर अमर सिंह ने फिर कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने चन्नी को अपने से वरिष्ठ और सम्मानित नेता बताते हुए कहा कि चन्नी हाईकमान के सामने अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे में उनके बयान पर जवाब देना उनका काम नहीं है।
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की ओर से सज्जन कुमार के निधन के बाद दिए गए बयान पर पार्टी के कुछ नेताओं की आपत्ति के बारे में पूछे जाने पर अमर सिंह ने कहा कि वह दूसरे नेताओं के बयानों पर टिप्पणी नहीं करते। हालांकि, 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने सज्जन कुमार को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। अमर सिंह ने कहा कि 1984 में बड़ी संख्या में सिख परिवारों और लोगों की हत्या हुई थी और सज्जन कुमार को उन घटनाओं के मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के बारे में अच्छे शब्द कहना उचित नहीं हो सकता। अमर सिंह ने कहा कि पंजाब का कोई भी नेता, चाहे वह सिख हो या गैर-सिख, उनके बारे में सकारात्मक प्रमाणपत्र नहीं दे सकता। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में उन्हें दोषी ठहराया गया और उनके बारे में किसी तरह का राजनीतिक प्रमाणपत्र देने का सवाल ही नहीं उठता।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, बी.एल. संतोष ने किया ऐलान

पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, बी.एल. संतोष ने किया ऐलान

मोहाली बनेगा आई.टी. हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मोहाली बनेगा आई.टी. हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील

41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील

किसान 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ लेकर मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित कर सकते हैं : मोहिंदर भगत

किसान 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ लेकर मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित कर सकते हैं : मोहिंदर भगत

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने लंबे समय तक चलने वाले छाती के कैंसर के इलाज में वित्तीय बाधाओं को दूर किया; पंजाब भर में 26.59 करोड़ रुपये की लागत से हुआ ब्रेस्ट कैंसर के 15,494 मरीजों का इलाज

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने लंबे समय तक चलने वाले छाती के कैंसर के इलाज में वित्तीय बाधाओं को दूर किया; पंजाब भर में 26.59 करोड़ रुपये की लागत से हुआ ब्रेस्ट कैंसर के 15,494 मरीजों का इलाज

पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों की सम्मानजनक देखभाल के लिए आधुनिक वृद्ध आश्रमों के माध्यम से प्रतिबद्धता मजबूत: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों की सम्मानजनक देखभाल के लिए आधुनिक वृद्ध आश्रमों के माध्यम से प्रतिबद्धता मजबूत: डॉ. बलजीत कौर

रक्षाबंधन पर जवानों को मिलेगा बहनों का प्यार, पंजाब की महिलाओं ने तैयार कीं 1,100 राखियां

रक्षाबंधन पर जवानों को मिलेगा बहनों का प्यार, पंजाब की महिलाओं ने तैयार कीं 1,100 राखियां

2027 के लिए Congress का नया दांव! अब जनता तय करेगी चुनावी घोषणा पत्र में क्या होगा

2027 के लिए Congress का नया दांव! अब जनता तय करेगी चुनावी घोषणा पत्र में क्या होगा

पंजाब के मिनिस्टीरियल कर्मचारी 27 अगस्त के पंजाब महाबंद में लेंगे सामूहिक छुट्टी, दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब के मिनिस्टीरियल कर्मचारी 27 अगस्त के पंजाब महाबंद में लेंगे सामूहिक छुट्टी, दफ्तर रहेंगे बंद