Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम • Hamirpur: 153वें आईपीयू सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनुराग ठाकुर • Himachal: टांडा मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना पर CM सुक्खू ने लिया कड़ा संज्ञान, आरोपी लैब असिस्टैंट सस्पैंड • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

पंजाब

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

04 अक्टूबर, 2026 07:57 PM

चंडीगढ़ : कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की। उन्होंने मनमोहन सिंह को याद किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की। सरदार मनमोहन सिंह को याद करते हुए उनका (गुरशरण कौर) आशीर्वाद लिया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालते हुए मैं सरदार मनमोहन सिंह के घर जाकर और उनकी पत्नी गुरशरण कौर का आशीर्वाद लेकर इस जिम्मेदारी की शुरुआत कर रहा हूं। मनमोहन सिंह हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उनका सादापन, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण हमें हमेशा पंजाब और भारत की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। वे हमेशा हमारे राष्ट्रीय नायकों में से एक बने रहेंगे।”

वहीं, परगट सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मनमोहन सिंह ने सिर्फ आर्थिक तौर पर ही नहीं, बल्कि ईमानदारी के साथ और इंसानियत के तौर पर देश को आगे लेकर गए। मुझे लगता है कि पदभार संभालने से पहले गुरशरण कौर जी का आशीर्वाद लेकर पंजाब जाना चाहिए। उन्होंने संस्थानों को खड़ा किया था। आज सरकार ने उन्हीं संस्थानों को ध्वस्त किया है। मेरा मानना है कि हम देश और पंजाब में वह जज्बा पैदा करें कि राज्य और यह राष्ट्र विकास कर सके। इसीलिए मैं गुरशरण कौर जी का आशीर्वाद लेने आया हूं।”
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ‘वड़िंग’ को लेकर परगट सिंह ने कहा, “मैं उनसे मुलाकात के लिए जाऊंगा। हम दोनों के बीच कोई ऐसी बात नहीं है।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा "वॉक फॉर नशा मुक्त युवा" में शामिल हुए

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान