Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालय जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहा चानौत गांव, क्या यही लोकतंत्र और सुशासन की पहचान है : राव नरेंद्र सिंह महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज: आरती सिंह राव मानसून की पहली बारिश ने खोली सरकार के दावों की पोल : कुमारी सैलजा Jhajjhar: दो दिवसीय सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से बरामद हुआ लापता लेक्चरर का श*व... जांच में जुटी पुलिस बड़ी खबर : हरियाणा में SIR कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल...यहां देखें डेरा सच्चा सौदा समर्थकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2017 आगजनी मामले में बरी करने का फैसला बरकरार

पंजाब

पंजाब कांग्रेस की कलह पर हाईकमान सख्त, विदेश से लौटते ही खड़गे के घर पहुंचे राहुल गांधी... Report पर चर्चा

14 जुलाई, 2026 06:42 PM

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच आज दिल्ली में बड़ा राजनीतिक मंथन होने जा रहा है। पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और बढ़ती गुटबाजी को लेकर पार्टी लीडरशिप एक्टिव हो गई है। विदेश दौरे से लौटते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीधे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मिलने के लिए पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान दोनों नेता पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि, पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी इन-चार्ज भूपेश बघेल ने राज्य के 5 दिन के दौरे के बाद तैयार अपनी रिपोर्ट कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को सौंपी थी। वेणुगोपाल पहले ही इस रिपोर्ट को लेकर खड़गे के साथ विचार-विमर्श कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी भी किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस स्पेशल कमेटी की रिपोर्ट को गंभीरता से पढ़ेंगे। ऐसे में पंजाब कांग्रेस को लेकर कोई भी बड़ा फैसला दोनों रिपोर्ट को देखने के बाद ही सामने आएगा। अब राहुल गांधी की राय के बाद पंजाब कांग्रेस को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इससे पहले भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव किसी मुख्यमंत्री चेहरे के नाम पर नहीं, बल्कि राहुल गांधी के चेहरे पर लड़े जाएंगे।

राहुल गांधी से मुलाकात की तैयारी में चन्नी खेमा
दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक नेता भी राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि, कल सभी नेता दिल्ली आस सकते हैं। चन्नी खेमे को राहुल गांधी से समय मिलने का इंतजार है, जिसके बाद अगली रणनीति तैयार होगी।

वडिंग के नेतृत्व पर उठे सवाल
पंजाब दौरे के दौरान भूपेश बघेल ने चन्नी गुट के नेताओं के साथ भी बैठक की थी। बैठक में नेताओं ने खुलकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व पर असंतोष जताया। सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जिस पर सभी को भरोसा हो, जबकि प्रताप सिंह बाजवा ने भी हाईकमान से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की मांग की। हालांकि, बघेल और असंतुष्ट नेताओं के बीच हुई बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद बघेल दिल्ली लौट गए और मामला अब पूरी तरह हाईकमान के पाले में पहुंच गया है।

राहुल गांधी की बैठक पर टिकी निगाहें
फिलहाल चन्नी गुट के नेताओं ने सार्वजनिक बयानबाजी से दूरी बना ली है और उनका पूरा ध्यान राहुल गांधी के साथ संभावित बैठक पर केंद्रित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि राहुल गांधी से मुलाकात होने तक इस मुद्दे पर मीडिया में कोई टिप्पणी न की जाए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले High Alert, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले High Alert, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

चन्नी के समर्थन में उतरे भारत भूषण आशु, एक Post ने पंजाब कांग्रेस में मचा दी हलचल

चन्नी के समर्थन में उतरे भारत भूषण आशु, एक Post ने पंजाब कांग्रेस में मचा दी हलचल

पंजाब दौरे के दौरान PM मोदी का आ गया पूरा कार्यक्रम, कहां और कैसे करेंगे उद्घाटन

पंजाब दौरे के दौरान PM मोदी का आ गया पूरा कार्यक्रम, कहां और कैसे करेंगे उद्घाटन

गुरदासपुर में बाढ़ का अलर्ट! पहाड़ों में बादल फटने से रावी दरिया हो सकता है ओवरफ्लो

गुरदासपुर में बाढ़ का अलर्ट! पहाड़ों में बादल फटने से रावी दरिया हो सकता है ओवरफ्लो

मान सरकार व्यापक स्तर पर मना रही है श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व, 80 करोड़ रुपये आरक्षित रखे: सौंद

मान सरकार व्यापक स्तर पर मना रही है श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व, 80 करोड़ रुपये आरक्षित रखे: सौंद

‘सांझ राहत केंद्र’ महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस का सशक्त कम्युनिटी पुलिसिंग मॉडल बनकर उभरे

‘सांझ राहत केंद्र’ महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस का सशक्त कम्युनिटी पुलिसिंग मॉडल बनकर उभरे

7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

7,000 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू

पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू

श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

Punjab में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Punjab में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज