Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

पंजाब

पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

05 सितंबर, 2026 06:36 PM

चंडीगढ़: पंजाब की शानदार सैन्य विरासत में एक और गौरवपूर्ण सफलता का समावेश करते हुए आज चार कैडेटों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन हासिल किया है। इनमें माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेटें और महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.) के दो कैडेट शामिल हैं।

चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड, जिसका निरीक्षण नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम और वीएसएम ने किया, के दौरान इन कैडेटों को कमीशन प्रदान किया गया।

लेडी कैडेट दीपनूर को आर्मी एविएशन कोर में कमीशन मिला है, जबकि लेडी कैडेट दीक्षा धीमान आर्मी ऑर्डनेंस कोर में नियुक्त हुई हैं। दीपनूर सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, गुरदासपुर के प्रोफेसर स. सुखबीर सिंह और सरकारी स्कूल अध्यापिका श्रीमती रमनप्रीत कौर की पुत्री हैं। दीक्षा पठानकोट के एक व्यवसायी श्री पवन कुमार और श्रीमती इंदू की पुत्री हैं।

इसी प्रकार, एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के दो प्रतिभाशाली कैडेट इशप्रीत सिंह ढिल्लों पुत्र स्वर्गीय डॉ. परमजीत सिंह ढिल्लों और श्रीमती संतोष कौर ने आर्टिलरी रेजिमेंट में तथा मेजर जनरल पी.एस. संधू (सेवानिवृत्त) के पुत्र लेफ्टिनेंट अर्श सिंह ने जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) शाखा में कमीशन हासिल करके अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राज्य को गौरवान्वित किया है।

नए कमीशन्ड अधिकारियों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा, "ये युवा अधिकारी पंजाब के हजारों युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार सशस्त्र सेनाओं में कमीशन्ड अधिकारी के रूप में शामिल होने के इच्छुक प्रत्येक युवा का सहयोग और समर्थन करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।"

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए माई भागो ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा, "यह मील का पत्थर माई भागो ए.एफ.पी.आई. में हमारे मिशन को और ऊर्जा प्रदान करेगा, ताकि पंजाब की अन्य बेटियों को सशस्त्र सेनाओं में अधिकारियों के रूप में कमीशन प्राप्त करने के लिए तैयार किया जा सके।" उन्होंने नए कमीशन्ड अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने नए अधिकारियों को देश के आदर्शों को बनाए रखने और अपनी संस्था के लिए नाम कमाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के 15 अन्य कैडेटों ने एस.एस.बी. पास कर लिया है और वे दिसंबर 2026 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए नियुक्ति पत्रों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी

मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

खेडां वतन पंजाब दीआं' के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

खेडां वतन पंजाब दीआं' के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित

संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से  ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति