Wednesday, September 02, 2026
BREAKING
एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री राहुल गांधी पर FIR : हरियाणा युवा कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव हरियाणाः बेटी बचाओ का नारा सिर्फ विज्ञापनों में, बेटियों की संख्या में भारी गिरावट- राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 504 करोड़ फंड घोटाले में CBI ने दायर की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS अधिकारियों समेत 19 आरोपी नामजद मॉनसून सत्र में सरकार ने सफाई और कौशल कर्मियों के मुद्दे पर सदन में झूठ बोलाः भूपेंद्र हुड्डा हरियाणाः 504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में 6 IAS और 4 बैंकर्स समेत 19 के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल गुरुग्राम : फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी, 11 गिरफ्तार नेपाल बाढ़ पीड़‍ितों की मदद को पंजाब से पहुंची टीम, 'निरपाख एड' लोगों तक पहुंचा रही जरूरी सामान डीएसपी गुरशेर संधू की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

पंजाब

नेपाल बाढ़ पीड़‍ितों की मदद को पंजाब से पहुंची टीम, 'निरपाख एड' लोगों तक पहुंचा रही जरूरी सामान

02 सितंबर, 2026 08:09 PM

नेपाल में आई व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद मदद के ल‍िए भारत के पंजाब प्रांत से स‍िख समुदाय की टीम नेपाल पहुंची है। 'निरपाख ऐड' एनजीओ की यह टीम नेपाल में लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने के साथ-साथ बाढ़ में ब‍िछड़े लोगों को अपनों से म‍िलाने में मदद कर रही है। 'निरपाख एड' टीम के सदस्‍य सुरजीत सिंह ने बताया क‍ि हम यहां बाढ़ पीड़ितों की सहायता के ल‍िए पंजाब से आए हैं। उन्‍होंने बताया क‍ि हम यहां अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों तक खाने-पीने के सामान के अलावा और भी जरूरत की चीजें पहुंचा रहे हैं। उन्‍होंने बताया क‍ि हमें बहुत मैसेजेस आ रहे थे कि किसी के रिलेटिव, किसी का ब्रदर, सिस्टर मिसिंग हैं तो उनको हम फाइंड आउट करने का भी काम कर रहे हैं। हमारी यहां पर म्यूनिसिपैलिटी से बात चल रही है। साथ ही साथ यहां लोकल हॉस्पिटल्स में जो शव लाए जा रहे हैं या जख्‍मी लोग जो यहां पहुंचे हैं, हम उनको आइडेंटिफाई कर रहे हैं ताकि लोग अपने ब‍िछड़े लोगों और परिवार से मिल सकें।
सुरजीत ने बताया क‍ि हालात काफी बदतर हो चुके हैं। मतलब लोग फंसे हुए हैं, मलबे के नीचे दबे हुए हैं। बहुत से लोगों तक रिसोर्सेज नहीं पहुंच पा रहे हैं, क्योंकि लैंडस्लाइड की वजह से रोड सारे खराब हो चुके हैं। हम यहां के भयावह हालात को महसूस कर सकते हैं। लेकिन हमारी कोशिश निरंतर जारी है कि हम किसी न किसी तरह उन तक जरूरत का सामान पहुंचा सकें। अभी हमारी टीम नुवाकोट जा रही है।

'निरपाख एड' के एक और कार्यकर्ता हर्षजीत कौर ने बताया क‍ि हम लोग ज्‍यादा से ज्‍यादा डेली एसेंशियल्स के सामान और बेबी प्रोडक्ट्स एंड फीमेल हाइजीन प्रोडक्ट्स लेकर जा रहे हैं। हमारे पास लोगों का मैसेज आया था कि कुछ लोगों को मदद की जरूरत है। अभी हम उसी स्‍थान पर उनकी जरूरत का सामान लेकर जा रहे हैं।
मोहाली के रहने वाले 'निरपाख एड' के एक और सदस्‍य मनमोहन कुमार ने बताया क‍ि हमारा पूरा ग्रुप यहां आया हुआ है। बावजूद सड़क के रास्ते बंद होने से हम हवाई मार्ग से यहां पहुंचे हैं।
उन्‍होंने बताया क‍ि यहां आए हुए चार दिन हो गए हैं। हम विभिन्न स्थानों पर जाकर जहां-जहां हमारी पहुंच हो सकती है, वहां तक हम जा रहे हैं। बाकी जो ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां पर सड़कें ही नहीं बची हैं, नदी अपने साथ बहाकर ले गई है, उसके आगे आर्मी मदद पहुंचा रही है।

मनमोहन ने बताया क‍ि हम जहां-जहां, जिस गांव में जा रहे हैं, उनके मेयर या प्रधान से मिलकर गांव में सामग्री की आपूर्ति कर रहे हैं। इस राहत सामग्री में मुख्य रूप से किचन यूटेंसिल्स और लेडीज का सामान है। इसके अलावा छोटे बच्चों की जरूरत का सामान है।
उन्‍होंने बताया क‍ि हमारे साथी जो यहां लोकल रहने वाले हैं, मिस जन्नत और नैना, हमें यहां पूरा ही सहयोग दे रहे हैं। उनके यहां लोकल जो विलेजेस हैं जहां तक हमारी पहुंच नहीं है, वे वहां से संपर्क करके उन तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं, जैसे बाथरूम एसेंशियल्स, किचन एसेंशियल्स, बाल्टी, टब, टूथब्रश, टूथपेस्ट और इसके अलावा भी किचन के यूटेंसिल्स जो डेली यूज होने वाले हैं, लोगों तक पहुंचा रहे हैं। हम आगे नुवाकोट की तरफ जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

डीएसपी गुरशेर संधू की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

डीएसपी गुरशेर संधू की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

अमृतसर: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 जवानों के साथ टीमों ने मारे छापे, 10 संदिग्ध हिरासत में

अमृतसर: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 जवानों के साथ टीमों ने मारे छापे, 10 संदिग्ध हिरासत में

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिया यह फैसला

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिया यह फैसला

अज्ञात और लावारिस शवों की पहचान के लिए राज्य स्तरीय डिजिटल पोर्टल 'पहचान' शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

अज्ञात और लावारिस शवों की पहचान के लिए राज्य स्तरीय डिजिटल पोर्टल 'पहचान' शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

गैंगस्टरां ते वार का 225वां दिन: पंजाब पुलिस ने 567 स्थानों पर की छापेमारी; 185 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 225वां दिन: पंजाब पुलिस ने 567 स्थानों पर की छापेमारी; 185 गिरफ्तार

पंजाब सरकार द्वारा बी.सी. प्रमाणपत्रों संबंधी अस्पष्टता दूर करने के लिए चलाई जाएगी राज्य स्तरीय मुहिम, हर योग्य लाभार्थी को मिलेगा उसका हक: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा बी.सी. प्रमाणपत्रों संबंधी अस्पष्टता दूर करने के लिए चलाई जाएगी राज्य स्तरीय मुहिम, हर योग्य लाभार्थी को मिलेगा उसका हक: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पटियाला के निजी स्कूल में छात्रों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

पटियाला के निजी स्कूल में छात्रों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सतीश पूनिया

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सतीश पूनिया

पंजाब में सफाई अभियान, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी की अपील की

पंजाब में सफाई अभियान, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी की अपील की