Monday, July 20, 2026
BREAKING
हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल 'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम भारत में एनआरआई इनफ्लो के चलते वित्त वर्ष 27 में डिपॉजिट वृद्धि दर 15 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट 'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

पंजाब

नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों

19 जुलाई, 2026 08:22 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को कहा कि नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 ने पंजाब में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के खोखले दावों की पूरी तरह पोल खोल दी है। ढिल्लों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आम आदमी पार्टी सरकार निवेश सम्मेलनों, लाखों करोड़ रुपए के एमओयू और करोड़ों रुपए के विज्ञापनों के माध्यम से पंजाब में अभूतपूर्व औद्योगिक विकास और निवेश आने के बड़े-बड़े दावे करती रही है, लेकिन अब सच्चाई पूरे देश के सामने आ चुकी है। नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 के अनुसार, 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में पंजाब को 22वां स्थान मिला है, जो निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने में राज्य सरकार की पूरी विफलता को उजागर करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को विकास का नहीं, बल्कि केवल प्रचार का मॉडल बना दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने विज्ञापनों, फोटोशूट और आत्म-प्रचार पर करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन न तो नए उद्योग पंजाब आए, न युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े और न ही निवेशकों का भरोसा कायम रह सका। इसके विपरीत निवेशकों का विश्वास लगातार कमजोर हुआ है।

ढिल्लों ने कहा कि जो पंजाब कभी देश के अग्रणी औद्योगिक और उद्यमशील राज्यों में गिना जाता था, वह आज आम आदमी पार्टी सरकार की नीतिगत विफलता, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, और निवेशकों में विश्वास पैदा करने में असफल रहने के कारण पिछड़ता जा रहा है। उद्योगों को बढ़ावा देने और बेहतर औद्योगिक ढांचा तैयार करने के बजाय, सरकार केवल राजनीतिक प्रचार और मार्केटिंग में व्यस्त रही।
उन्होंने कहा कि पंजाब को फोटोशूट, होर्डिंग और भ्रामक प्रचार की नहीं, बल्कि मजबूत कानून-व्यवस्था, पारदर्शी एवं उद्योग-अनुकूल नीतियों, विश्वसनीय आधारभूत संरचना, कारोबार करने में आसानी और नए निवेश आकर्षित करने के गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की जनता अब विज्ञापनों और झूठे प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं है। जनता अब परिणाम, आर्थिक प्रगति, रोजगार और वास्तविक विकास चाहती है। नीति आयोग की यह रिपोर्ट इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि झूठे दावे और करोड़ों के विज्ञापन कभी भी सुशासन और वास्तविक उपलब्धियों का विकल्प नहीं हो सकते।
उन्होंने भगवंत मान सरकार से आत्म-प्रचार छोड़कर पंजाब को दोबारा निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए नीति स्थिरता, औद्योगिक विकास, निवेशकों का विश्वास बहाल करने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर गंभीरता से काम करने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान

फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना, बलाचौर को एस.आई.आर.-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए दी बधाई

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना, बलाचौर को एस.आई.आर.-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए दी बधाई

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत