Thursday, April 02, 2026
BREAKING
पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है; भाजपा दफ्तर के बाहर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के लोग कांग्रेस, भाजपा और अकालियों द्वारा किए गए विश्वासघात के कारण 2027 में इनका पूरी तरह सफाया कर देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार रिकॉर्ड राजस्व, 1,300 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों और व्यापक नागरिक सुधारों के साथ शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में लाई तेजी ईरान के 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला, इमारत तबाह पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल बाहरी संकट नहीं, आंतरिक कुप्रबंधन और नीतिगत फैसले असली वजह : र‍िपोर्ट सट्टेबाजी पर आरबीआई की सख्ती के बाद रुपए में 12 वर्षों में दर्ज की गई सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त IPL के लिए नहीं मिली श्रीलंका क्रिकेट से NOC , तुषारा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा: रिपोर्ट जूनियर क्लब वर्ल्ड कप : मिनर्वा अकादमी की 'विराट' जीत; अमेरिका की टीम को 4-1 से रौंदा, कोंथौजम चेतन ने दागे दो गोल

राष्ट्रीय

दिल्ली में पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों को आज से नहीं मिलेगा ईंधन, निगरानी के लिए पुलिस की टीमें तैनात

01 जुलाई, 2025 01:40 PM

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण यातायात नियम लागू किया है। इसके तहत अब देश की राजधानी में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं मिलेगा। यह नियम आज 1 जुलाई से लागू हो गया है। सरकार ने इस नियम की सख्ती से पालन के लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर योजना बनाई है। यदि कोई पुरानी गाड़ी नियम के बावजूद ईंधन भरवाने की कोशिश करती है, तो उसे जब्त किया जा सकता है।

वहीं मंगलवार सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के पेट्रोल पंपों पर नोटिस लगाए गए नजर आए। लाल कुआं स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात 12 बजे के बाद प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दे दिए गए थे कि तय समय सीमा से ज्यादा पुरानी गाड़ियों को ईंधन नहीं देना है।

पेट्रोल पंप कर्मचारी अब हर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और मॉडल देखकर ही ईंधन भर रहे हैं। यदि कोई जबरदस्ती करता है, तो पुलिस को बुलाने के लिए उन्हें विशेष नंबर दिए गए हैं। चिराग दिल्ली क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर ट्रांसपोर्ट विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीम सुबह से तैनात नजर आई। ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट के सब इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया, “हम सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर हैं। दिल्ली सरकार के इस निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। स्थानीय थाने और ट्रैफिक पुलिस की भी मदद ली जा रही है।”

उन्होंने आगे बताया कि कई पेट्रोल पंपों पर विशेष कैमरे और हूटर लगाए गए हैं। जैसे ही कोई गाड़ी तय उम्र सीमा से अधिक होती है, कैमरा उसे पहचान लेता है और हूटर बजने लगता है, जिससे निगरानी टीम तुरंत सतर्क हो जाती है। इस फैसले का उद्देश्य दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाना और प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों की संख्या को कम करना है। सरकार ने पहले भी इन गाड़ियों को चलाने पर रोक लगा रखी है, लेकिन अब ईंधन आपूर्ति पर रोक लगाकर नियम को और प्रभावी बनाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट