Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

राष्ट्रीय

दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा

03 सितंबर, 2026 07:33 PM

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित रूप से किए गए ‘शुद्धीकरण’ की घटना दलित समाज के सम्मान, समानता और संविधान की भावना से जुड़ा गंभीर विषय है। घटना को 24 दिन बीत जाने के बावजूद जिम्मेदार लोगों और संगठनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न होना सवाल खड़े करता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी वर्ग के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली मानसिकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कुमारी सैलजा ने कहा कि चिंताजनक यह भी है कि इस मामले में कार्रवाई की मांग उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज की गई। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और कार्रवाई निष्पक्षता तथा तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में नेता सदन जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर सदन में दिए गए आश्वासन की याद दिलाते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह मामला किसी एक राजनीतिक दल या घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समानता, दलित सम्मान और संविधान प्रदत्त अधिकारों से जुड़ा है। भाजपा सरकार को संविधान की भावना और सदन में दिए गए आश्वासन का सम्मान करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस दलित समाज के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच

'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन

मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन

गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न

ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न

जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को जन्म-शताब्दी पर किया नमन, कहा- हर पीढ़ी को जोड़ती है उनकी सदाबहार अदाकारी

पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को जन्म-शताब्दी पर किया नमन, कहा- हर पीढ़ी को जोड़ती है उनकी सदाबहार अदाकारी