Thursday, September 03, 2026
BREAKING
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच 'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

03 सितंबर, 2026 01:27 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राज्य के दो जिलों का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में सीएम योगी फर्रुखाबाद पहुंचेंगे, जहां वे बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे। इसके बाद वे मथुरा में 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "आज फर्रुखाबाद में आपदा से प्रभावित परिवारों के जीवन में संबल और मथुरा में विकास व जनकल्याण को नई गति देने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करूंगा।" उन्होंने लिखा, "फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री और आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र व आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण होगा। संकट की प्रत्येक घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।"

सीएम योगी ने आगे लिखा, "लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में पूज्य साधु-संतों की आत्मीय उपस्थिति में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित 1,051 करोड़ रुपए की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी एवं चेक वितरित किए जाएंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में राहत से लेकर हर परिवार को छत और आस्था की धरा पर विकास की सौगात तक, जनकल्याण की यह यात्रा 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को लखनऊ से फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। फर्रुखाबाद में वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लेंगे। सुबह 11:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड उतरेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे पुलिस लाइन में बने बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे। वहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को भी जानेंगे। यहां आमजन से संवाद के उपरांत मुख्यमंत्री मथुरा रवाना हो जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच

'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन

मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन

गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न

ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न

जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को जन्म-शताब्दी पर किया नमन, कहा- हर पीढ़ी को जोड़ती है उनकी सदाबहार अदाकारी

पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को जन्म-शताब्दी पर किया नमन, कहा- हर पीढ़ी को जोड़ती है उनकी सदाबहार अदाकारी

बंगाल में लगातार बारिश का कहर, आज से मौसम में कुछ सुधार की संभावना

बंगाल में लगातार बारिश का कहर, आज से मौसम में कुछ सुधार की संभावना