Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

03 सितंबर, 2026 07:25 PM

शिमला : बाजारों में इन दिनों चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं और दुकानों में चीनी 70 से 75 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन डिपो उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। इस माह डिपुओं में चीनी मात्र 33 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाई जाएगी। यानी उपभोक्ताओं को बाजार के मुकाबले करीब 37 से 42 रुपए प्रति किलो तक सस्ती चीनी मिलेगी। प्रदेश सरकार ने फिलहाल सस्ते राशन डिपो में मिलने वाली चीनी के दामों में कोई बढ़ौतरी नहीं की है। उपभोक्ताओं को पुराने दामों पर ही चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। सस्ते राशन डिपो में प्रति कार्ड प्रति सदस्य आधा किलो चीनी दी जाती है। ऐसे में 5 सदस्यों वाले परिवार को 2.50 किलो चीनी मिलती है, जो सामान्य घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।


खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में चीनी के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। बीते महीनों में निर्धारित दरों पर ही इस माह भी उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश के विभिन्न गोदामों में चीनी की आपूर्ति भी पहुंच चुकी है। शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में राशन डिपो उपभोक्ताओं के आटा, चावल व दाल सहित चीनी के परमिट भी कटने शुरू हो गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में डिपुओं में चीनी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है। बाजार में लगातार बढ़तीं कीमतों के बीच डिपो में 33 रुपए किलो चीनी मिलने से लाखों राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस माह बड़ी राहत मिलेगी।


बाजारों में दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर असर
खुले बाजार में चीनी की बढ़ीं कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में राशन डिपो से मिलने वाली चीनी की कीमत में कोई बढ़ौतरी न होना उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। बाजार से चीनी खरीदने की तुलना में डिपो से मिलने वाली चीनी काफी सस्ती पड़ रही है। वहीं चीनी के दाम बढ़ने से शिमला शहर सहित प्रदेश की कई जगहों पर चाय के दामों मेें भी हल्की बढ़ौतरी की गई है।


त्यौहारों से पहले बढ़ती है चीनी की खपत
आने वाले समय में त्यौहारों का दौर शुरू होने के साथ ही घरों में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के लिए चीनी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे समय में राशन डिपो के माध्यम से रियायती दरों पर चीनी की उपलब्धता उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त राहत साबित हो सकती है। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी सरकार डिपो में मिलने वाली चीनी की कीमतों में बढ़ौतरी नहीं करेगी। वहीं बाजारों में चीनी के दाम कम होंगे और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना