Thursday, September 03, 2026
BREAKING
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच 'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

राष्ट्रीय

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच

03 सितंबर, 2026 01:35 PM

नोएडा/ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सड़कों पर उतरकर सार्वजनिक वाहनों, खासकर बस और टैक्सियों की सघन जांच की। पुलिस की तरफ से यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन और निर्देश पर चलाया गया। निर्देश मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा जोन के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। टीमों ने सार्वजनिक वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेज की जांच की। इस दौरान वाहनों की खिड़कियों पर लगी काली फिल्म, अनधिकृत रूप से किए गए बदलाव, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन की भी पड़ताल की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए गए वाहनों और व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसीपी-1 कृष्ण पाल सिंह पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के परी चौक मेट्रो स्टेशन के आसपास फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही क्षेत्र में तैनात पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
वहीं नोएडा में एसीपी-1 प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 और सेक्टर-39 क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच करने के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए।

थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में एडवांट कट के पास भी बस और टैक्सियों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज, काली फिल्म, अनधिकृत परिवर्तन और प्रकाश व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन

मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन

गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न

ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न

जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को जन्म-शताब्दी पर किया नमन, कहा- हर पीढ़ी को जोड़ती है उनकी सदाबहार अदाकारी

पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को जन्म-शताब्दी पर किया नमन, कहा- हर पीढ़ी को जोड़ती है उनकी सदाबहार अदाकारी

बंगाल में लगातार बारिश का कहर, आज से मौसम में कुछ सुधार की संभावना

बंगाल में लगातार बारिश का कहर, आज से मौसम में कुछ सुधार की संभावना