Monday, September 21, 2026
BREAKING
नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा 5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’ भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से होगा लागू, पीएम लक्सन ने जताई खुशी 60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा

पंजाब

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज

21 सितंबर, 2026 07:53 PM

चंडीगढ़ : आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई विभाग ने 'फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन' (एफडीए) के माध्यम से उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित, पौष्टिक और साफ-सुथरे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में खाद्य सुरक्षा नियमों को लागू करने संबंधी अभियान तेज कर दिया है।

लोगों के स्वास्थ्य के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा राज्य की मुख्य प्राथमिकता है, खासकर त्योहारों के समय के दौरान जब मिठाइयों, डेयरी उत्पादों और बेकरी की वस्तुओं की मांग काफी बढ़ जाती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने सभी खाद्य कारोबारियों (एफबीओज) से अपील की कि वे खाद्य सुरक्षा संबंधी कानूनों, नियमों का सख्ती से पालन करें और पूरी जिम्मेदारी तथा साफ-सुथरे तरीके से खाद्य पदार्थ बनाएं। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को हिदायत की कि वे कच्चे माल की सही खरीद और उचित भंडारण सुनिश्चित करें, सफाई व्यवस्था कायम रखें, मिलावटखोरी से बचें और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने वाली किसी भी गैर-मानक कार्रवाई से सख्ती से बचें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता करने वालों पर 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट' के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी स्तर पर की जा रही कार्रवाई बारे जानकारी देते हुए, एफ.डी.ए. (एफडीए) पंजाब की कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पूरे राज्य में विशेष अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की गई है।

12 और 13 सितंबर को पनीर और खोया की गुणवत्ता जांच के मद्देनजर राज्य स्तरीय अभियान चलाया गया, जिस दौरान 216 नमूने लिए गए और विस्तारपूर्वक जांच के लिए यह नमूने राज्य खाद्य लैबोरेटरी को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्टें प्राप्त होने पर 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट और नियमों' अनुसार बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए, कमिश्नर ने बताया कि एफ.डी.ए. की टीमों ने 19 और 20 सितंबर को मिठाई और बेकरी उत्पादन इकाइयों में सफाई और स्वच्छता मानकों के पालन की जांच करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पंजाब भर में की गईं 250 जांचों में से नियमों का पालन न करने वालों को 101 सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि नियमों के उल्लंघन के लिए मौके पर ही 20 चालान काटे गए।

कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के सीजन के दौरान सख्त निगरानी, देख-रेख और अचानक जांच का सिलसिला इसी तरह निर्बाध रूप से जारी रहेगा। उन्होंने खाने-पीने वाली सभी इकाइयों को सलाह दी कि वे सफाई संबंधी कानूनी मानकों का पालन करने के लिए आगे आएं।

स्वास्थ्य विभाग और एफ.डी.ए. पंजाब ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सचेत रहें, समझदारी से खरीदारी करें और मिठाइयां, डेयरी उत्पाद तथा बेकरी उत्पाद केवल भरोसेमंद और नियमों का पालन करने वाली दुकानों से ही खरीदें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

 नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा

डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा

5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान

5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार