Friday, July 17, 2026
BREAKING
रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

पंजाब

डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद

16 जुलाई, 2026 07:08 PM

चंडीगढ़ : पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मोहाली स्थित अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से विशेष संवाद किया तथा उन्हें कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने सफलतापूर्वक विभिन्न पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम का शुरुआत श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, सांसद श्री मलविंदर सिंह कंग तथा विधायक श्री कुलवंत सिंह ने उपस्थित होकर सर्वजन कल्याण की अरदास की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि संस्थान के भवन के विकास तथा आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1.35 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों की शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

उन्होंने बताया कि अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में बैंक पी.ओ., ए.ए.ओ., पंजाबी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी तथा आई.ए.एस. और पी.सी.एस. परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है तथा नियमानुसार उन्हें छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है।

डॉ. बलजीत कौर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।

इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संस्थान के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में संस्थान से जुड़े प्रशासनिक विषयों, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा संस्थान के समग्र विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में संचालित कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने कौशल का विकास कर सकें और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव वी.के. मीना, निदेशक श्रीमती विम्मी भुल्लर तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में बच्चा अडॉप्ट करना अब और आसान, सरकार ने जिलास्तर पर 26 एजेंसियां की तैनात

पंजाब में बच्चा अडॉप्ट करना अब और आसान, सरकार ने जिलास्तर पर 26 एजेंसियां की तैनात

बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग केस: SIT ने सुखबीर बादल को किया तलब

बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग केस: SIT ने सुखबीर बादल को किया तलब

गैंगस्टरां ते वार का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 काबू

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित, मान सरकार के कार्यकाल में अब तक 175 कैडेटों का चयन

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित, मान सरकार के कार्यकाल में अब तक 175 कैडेटों का चयन

50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया

50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया

’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद

मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क, यहां देखें

पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क, यहां देखें

पंजाब: अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सीमा पार आतंकी साजिश का भंडाफोड़

पंजाब: अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सीमा पार आतंकी साजिश का भंडाफोड़

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित शेड्यूल जारी: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित शेड्यूल जारी: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा