Thursday, September 10, 2026
BREAKING
सेवा संकल्प अभियान में युवाओं और विश्वविद्यालयों की होगी सक्रिय सहभागिता : डॉ. अर्चना गुप्ता हिंदु विरोधी मुद्दा विहीन राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं की आस्था पर चोट मारने के लिए नॉन-इश्यू को मुद्दा बना रही है : अनिल विज काले कपड़े पहनकर सदन में आने वाले अपने दिन भूल गए, लेकिन जनता इनके काले कारनामे नहीं भूली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’ ETO ने CA के माध्यम से मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत, 3 लाख रुपये लेते CA रंगे हाथ गिरफ्तार, ETO भी गिरफ्तार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के 670 लाभार्थियों को जारी किए 311.25 करोड़ रुपए करोड़ों का चंदा, कागजों में दफ्तर और जमीन पर ताले या डांस स्टूडियो—RUPPs के महाघोटाले की हो तुरंत SIT जांच : राव नरेंद्र सिंह दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा की गुणवत्ता सुधार को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु किए ठोस प्रयास सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

पंजाब

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘स्माइल योजना’ बनी भिक्षावृत्ति से सम्मानजनक जीवन की ओर नई उम्मीद

10 सितंबर, 2026 07:14 PM
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के सबसे अधिक जरूरतमंद और हाशिए पर रह रहे लोगों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘स्माइल योजना’ के अंतर्गत अमृतसर, पटियाला, लुधियाना और जालंधर में बेघर और भिक्षावृत्ति में शामिल व्यक्तियों के बचाव, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अमृतसर में मार्च 2026 से चल रहे सर्वेक्षण के दौरान अब तक 422 भिक्षावृत्ति में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 32 व्यक्तियों का सफल पुनर्वास किया गया है, जिनमें 8 व्यक्तियों को उनके परिवारों के साथ पुनः जोड़ा गया, 2 बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाया गया, 4 व्यक्तियों के आधार कार्ड बनवाए गए, 1 व्यक्ति को आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाया गया, 4 व्यक्तियों को वृद्धाश्रम भेजा गया और 13 व्यक्तियों को रोजगार अथवा व्यवसाय से जोड़ा गया। इसके अलावा 54 व्यक्तियों की काउंसलिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि पटियाला में भी 168 व्यक्तियों की पहचान करके उनके पुनर्वास के लिए कार्रवाई जारी है, जबकि सितंबर के दूसरे सप्ताह के दौरान लुधियाना और जालंधर में भी सर्वेक्षण शुरू किया जा रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि स्माइल योजना का उद्देश्य केवल भिक्षावृत्ति से मुक्ति दिलाना नहीं, बल्कि प्रत्येक जरूरतमंद को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति में शामिल व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, काउंसलिंग, कौशल विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से भिक्षावृत्ति में शामिल व्यक्तियों की पहचान और सर्वेक्षण किया जाता है। आवश्यकता के अनुसार उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर काउंसलिंग, स्वास्थ्य जांच और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है। जिन व्यक्तियों के परिवारों की पहचान हो जाती है, उन्हें नियमों के अनुसार परिवार के साथ पुनः जोड़ा जाता है, जबकि बेसहारा व्यक्तियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पुनर्वास सेवाओं से जोड़ा जाता है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, नगर निगमों, स्थानीय निकाय संस्थाओं, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास से संबंधित संस्थाओं और अन्य हितधारक विभागों के साथ आपसी तालमेल के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।

कैबिनेट मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर भिक्षा मांगने वाले व्यक्तियों को नकद राशि देने की बजाय उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध पुनर्वास और सामाजिक सहायता सेवाओं तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही भिक्षावृत्ति-मुक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक "रंगला पंजाब" का निर्माण संभव है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा

सचिन पायलट से मिले भारत भूषण आशु, पंजाब कांग्रेस की मजबूती को लेकर हुई अहम चर्चा

डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum

डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का अपमान मामला, दलित समाज ने दिया Ultimatum

पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

पंजाब में कर्मचारियों के DA के मुद्दे पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से श्री अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ के लिए 13-सूत्रीय कार्य-एजेंडा की घोषणा

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से श्री अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ के लिए 13-सूत्रीय कार्य-एजेंडा की घोषणा

अमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त उपक्रम, निर्यात, तकनीकी सहयोग और सुगम बाजार पहुंच पर दिया जोर

अमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त उपक्रम, निर्यात, तकनीकी सहयोग और सुगम बाजार पहुंच पर दिया जोर

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर जताया गहरा दुख

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर जताया गहरा दुख

सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई

सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई

पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया

पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया

अमृतसर में सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 5 किलो आईसीई और 3 आधुनिक पिस्तौल समेत गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 5 किलो आईसीई और 3 आधुनिक पिस्तौल समेत गिरफ्तार