Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज 20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

16 सितंबर, 2026 08:28 PM
 
जालंधर : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पराली प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों को व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
 
आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में कृषि, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने पराली को आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी विभागों को बेहतर आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा। उन्होंने धान की कटाई के मौसम को देखते हुए अब तक की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर सख्त नजर रखने और सरकार के निर्देशों के अनुसार तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत की ताकि ऐसी घटनाओं पर जिले में पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
 
श्री वालिया ने इस बुरे रुझान को रोकने के लिए लगातार निगरानी हेतु एस.डी.एमों. को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पराली प्रोटेक्शन फोर्स का भी गठन करने को कहा, जो गांव स्तर तक खेतों में आग लगाने की घटनाओं को रोकने का काम करेगी।
 
डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत करते हुए कहा कि जिन गांवों में पिछले वर्षों के दौरान पराली जलाने की घटनाएं अधिक दर्ज की गई थी, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त, फील्ड अधिकारियों के साथ तालमेल और चौकसी रखी जाए ताकि खेतों में आग लगाने की घटनाओं को रोका जा सके।
 
पराली की खपत प्रक्रिया को उचित बनाने के लिए श्री वालिया ने पराली को कच्चे माल या ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने वाली औद्योगिक इकाइयों और बेलरों के माध्यम से पराली इकट्ठा करने वाले किसानों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पराली की अधिकतम खपत से किसानों को पराली प्रबंधन के बेहतर विकल्प मिलेंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
 
उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि पिछले वर्षों के दौरान किसानों को उपलब्ध करवाई गई मशीनरी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बड़े पैमाने पर जागरूकता गतिविधियां करवाने की हिदायत करते हुए कहा कि निचले स्तर तक किसानों को इन-सीटू और एक्स-सीटू तरीकों के जरिए पराली प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जाए ताकि पराली प्रबंधन को असरदार ढंग से लागू किया जा सके। उन्होंने जागरूकता अभियान में शिक्षा विभाग को भी शामिल करने को कहा ताकि पराली न जलाने का संदेश विद्यार्थियों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा सके।
 
बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., मुख्य कृषि अधिकारी डा. रणधीर सिंह ठाकुर, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां गुरविंदरजीत सिंह, जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा

गैंगस्टरां ते  वार का 239वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर छापेमारी कर 303 को किया काबू

गैंगस्टरां ते  वार का 239वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर छापेमारी कर 303 को किया काबू

पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल 27 नवंबर को

पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल 27 नवंबर को

नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डॉ. बलजीत कौर

नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर से 27 किलोग्राम हेरोइन और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद; चार काबू

अमृतसर से 27 किलोग्राम हेरोइन और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद; चार काबू

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को एन.एच.एम. कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को एन.एच.एम. कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश