Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

दुनिया

ट्रंप की धमकी पर भड़का चीन, कहा-धर्म के नाम पर दूसरे देशों के मामलों में दखल मंजूर नहीं

04 नवंबर, 2025 07:41 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नाइजीरिया पर ईसाइयों के उत्पीड़न के आरोप में सैन्य कार्रवाई की धमकी देने के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजिंग ने इस धमकी का विरोध करते हुए कहा कि चीन किसी भी देश द्वारा “धर्म या मानवाधिकारों के बहाने दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप” का सख्त विरोध करता है। ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि अगर नाइजीरिया की सरकार ईसाइयों की हत्या पर रोक नहीं लगाती, तो अमेरिका उस देश को दी जाने वाली सहायता बंद कर देगा और इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेगा।

इस पर चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि नाइजीरिया ने पहले ही साफ कर दिया है कि अमेरिका के आरोप वास्तविकता से मेल नहीं खाते। उन्होंने बताया कि नाइजीरिया सरकार आतंकवाद से लड़ने, धार्मिक सद्भाव बनाए रखने और अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। माओ ने कहा, “चीन नाइजीरिया के लोगों के अपने हालात के अनुसार विकास पथ चुनने के अधिकार का समर्थन करता है। हम किसी भी देश द्वारा धमकियों या प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाने का विरोध करते हैं।” वेनेजुएला द्वारा अमेरिका के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन सहायता की मांग से संबंधित सवाल पर माओ ने कहा कि चीन बल प्रयोग के बजाय अंतरराष्ट्रीय कानूनों के दायरे में काम करने की वकालत करता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर