Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नए मेयर ममदानी का मजाक उड़ाया, कहा- “जो भी उनका नाम, मिला करारा जवाब

06 नवंबर, 2025 07:00 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम तक नहीं लिया और कहा “जो भी उनका नाम है।” ट्रंप ने इस बयान के साथ डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी की जीत पर निशाना साधा और कहा कि अमेरिकी जनता को अब “वामपंथ और कॉमन सेंस” के बीच चुनाव करना होगा। फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “जब मैं पिछले साल पांच नवंबर को दोबारा राष्ट्रपति चुना गया था, तब अमेरिकी जनता ने अपनी संप्रभुता बहाल की थी, लेकिन मंगलवार के मेयर चुनाव के बाद उसका कुछ हिस्सा खो गया है।”

ट्रंप की चेतावनी
ट्रंप ने चेतावनी दी, “देखना, न्यूयॉर्क में क्या होता है... भयानक। मुझे उम्मीद है ऐसा न हो, लेकिन तुम लोग देखोगे।” उन्होंने आगे कहा, “...और वह ममदानी या जो भी उनका नाम है, सोचते हैं कि पुरुषों का महिलाओं के खेलों में खेलना बहुत शानदार है।” ट्रंप ने इससे पहले भी कहा था कि ममदानी की जीत न्यूयॉर्क सिटी के लिए “आर्थिक और सामाजिक तबाही” लेकर आएगी।

‘वामपंथ या कॉमन सेंस’ का चुनाव: ट्रंप
ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, “मंगलवार के नतीजों के बाद अब अमेरिकी जनता के सामने चुनाव बहुत स्पष्ट है या तो वामपंथ, या सामान्य समझ (कॉमन सेंस)। क्या यह आपको समझ में आता है?” उन्होंने दोहराया कि उनके नेतृत्व में अमेरिका कभी भी किसी रूप में साम्यवादी देश नहीं बनेगा।

ममदानी का पलटवार
इसी बीच, अपने विजयी भाषण में ट्रंप के आलोचक रहे जोहरान ममदानी ने बिना नाम लिए पलटवार करते हुए कहा था-“न्यूयॉर्क हमेशा एक ऐसा शहर रहेगा, जिसे प्रवासियों ने बनाया, जो प्रवासियों से चलता है और अब एक प्रवासी उसका नेतृत्व करेगा।”उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई डोनाल्ड ट्रंप द्वारा धोखा दिए गए देश को उन्हें हराने का तरीका दिखा सकता है, तो वह न्यूयॉर्क ही है जिसने उन्हें शिखर पर पहुंचाया था। अगर किसी तानाशाह को डराने का कोई तरीका है, तो वह उन्हीं परिस्थितियों को खत्म करना है जिन्होंने उसे सत्ता तक पहुंचाया।”

भाषण “बहुत गुस्से वाला” था
ट्रंप ने ममदानी के भाषण को बताया ‘गुस्से से भरा’ मियामी में ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि ममदानी का भाषण “बहुत गुस्से वाला” था। “मुझे लगा कि उनका भाषण मेरे खिलाफ गुस्से से भरा था। उन्होंने शुरुआत ही गलत तरीके से की है। अगर वह वॉशिंगटन के प्रति सम्मान नहीं दिखाएंगे, तो उनके सफल होने की कोई संभावना नहीं है।”ट्रंप ने यह भी कहा, “उन्हें मेरे प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि बहुत-सी चीज़ें जो उनके पास आती हैं, उन्हें मंजूरी देने वाला मैं ही हूं। उन्होंने शुरुआत ही गलत दिशा में की है।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित