Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

दुनिया

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर चल रही बातचीत से व्यापार, निवेश और इनोवेशन के संबंधों को बढ़ाने का रास्ता खुलेगा : पीयूष गोयल

05 नवंबर, 2025 09:47 PM

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन से अपनी मुलाकात को बेहतरीन बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के साथ अपनी बढ़ती पार्टनरशिप को भारत बहुत अधिक महत्व देता है।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर चल रही बातचीत से व्यापार, निवेश और इनोवेशन के संबंधों को बढ़ाने का रास्ता खुलेगा। हम इस पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के अपने साझा इरादे को लेकर उत्साहित हैं।"

उन्होंने बताया कि वे न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर और ट्रेड मिनिस्टर टॉड मैकक्ले के साथ इंडियन कम्युनिटी इवेंट में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री ने इस इवेंट में अपने संबोधन को लेकर जानकारी देते हुए कहा, "मैंने पीएम मोदी के भारत-न्यूजीलैंड पार्टनरशिप को मजबूत बनाने के विजन के बारे में बात की और बताया कि किस प्रकार एक फेयर और बैलेंस्ड एफटीए नए अवसरों को पेश कर सकता है। साथ ही, किस प्रकार इस एफटीए से दोनों तरफ के लोगों को फायदा पहुंचा सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपने भारतीय डायस्पोरा के शानदार योगदान पर भी जोर दिया, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।"

केंद्रीय मंत्री गोयल ने अपने संबोधन में कहा, "हमने लगातार डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तरह के टैक्स कम किए हैं। अब ऐसे कानूनों से क्रिमिनलाइजेशन का कोई खतरा नहीं है, जो छोटी-मोटी गलतियों के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हैं। कोशिश यह है कि भारत को एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनाया जाए।"

उन्होंने कार्यक्रम में भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को लेकर कहा, "न्यूजीलैंड के साथ एक संभावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट न केवल हमारे ट्रेड और इन्वेस्टमेंट संबंधों को मज़बूत करेगा, बल्कि दुनिया को एक बड़ा संदेश देगा कि न्यूजीलैंड और भारत एक-दूसरे के करीब आ गए हैं। हम न्यूजीलैंड और भारत के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे, बिजनेस के नए मौके देंगे, रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे और दोनों देशों के आर्थिक विकास में योगदान देंगे। क्योंकि दोनों ही देशों के लिए इंक्लूसिव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट हमारी फिलॉसफी के मूल में है।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर