Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

दक्षिण चीन सागर पर बढ़ी तनातनीः अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले-ASEAN को रोकनी पड़ेगी चीन की आक्रामकता

03 नवंबर, 2025 06:35 PM

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से अपील की है कि वे दक्षिण चीन सागर में चीन की “अस्थिर करने वाली” बढ़ती गतिविधियों का दृढ़तापूर्वक मुकाबला करने के लिए तैयार रहें और अपनी समुद्री सेनाओं को मजबूत बनाएं। हेगसेथ ने हालांकि इसके कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर चीन के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिका-चीन संबंध “कभी इतने अच्छे नहीं रहे” और दोनों पक्षों ने सीधे तौर पर सैन्य संपर्क स्थापित करने पर सहमति जताई है। शनिवार को मलेशिया में दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (ASEAN) के अपने समकक्षों के साथ हुई बैठक में हेगसेथ ने विवादित जल क्षेत्रों में चीन की आक्रामकता को लेकर अमेरिका की चिंताओं को दोहराया और जहाजों को टक्कर मारने जैसी घटनाओं का हवाला दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि चीन का उकसाने वाला व्यवहार उसके पड़ोसियों की संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल सकता है। हेगसेथ ने कहा, “दक्षिण चीन सागर में चीन के व्यापक क्षेत्रीय एवं समुद्री दावे शांतिपूर्ण तरीके से विवादों को सुलझाने के वादों के विपरीत हैं।” उन्होंने कहा, “हम शांति चाहते हैं। संघर्ष नहीं चाहते लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि चीन आप पर या किसी और पर प्रभुत्व जमाने की कोशिश न करे।” दक्षिण चीन सागर एशिया के सबसे अस्थिर विवादित क्षेत्रों में से एक बना हुआ है। चीन लगभग पूरे क्षेत्र पर दावा करता है, जबकि आसियान के सदस्य फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया और ब्रुनेई भी तटीय क्षेत्रों पर अपना दावा जताते हैं। अमेरिका के प्रमुख सहयोगी फिलीपीन के जहाजों का चीन के समुद्री बेड़े के साथ अक्सर टकराव होता रहा है।

हालांकि रविवार तड़के हेगसेथ ने ‘एक्स' पर लिखा कि उन्होंने शनिवार को चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से फिर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने किसी भी समस्या पर चर्चा करने के लिए सैन्य संचार चैनल स्थापित करने पर सहमति जताई है। हेगसेथ ने यह भी कहा, “दोनों महान और शक्तिशाली देशों के लिए शांति एवं स्थिरता का मार्ग सबसे अच्छा है।” रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और दोनों का मानना है कि “अमेरिका और चीन के बीच संबंध पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे।” हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप की इस सप्ताह दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से हुई मुलाकात ने “अमेरिका और चीन के लिए स्थायी शांति का माहौल तैयार किया है।” हेगसेथ को रविवार को मलेशिया से वियतनाम की राजधानी हनोई जाना है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित