Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

बाज़ार

टाटा मोटर्स ने बाजार में उतारा सस्ता मिनी ट्रक Tata Ace Pro

08 जुलाई, 2025 04:12 PM

नई दिल्ली। देश में वाणिज्यक वाहनों की दिग्गज विनिर्माता टाटा मोटर्स ने बाजार में एक बिल्कुल नया मिनी ट्रक – ‘टाटा ऐस प्रो’ पेश करने की मंगलवार को घोषणा की जो कम पैसे में अपना निजी ट्रांसपोर्ट कारोबार करने वालों को आकर्षित कर सकता है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि टाटा ऐस प्रो 4 व्हील मिनी ट्रक की कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू है और यह देश का सबसे सस्ता फोर-व्हीलर मिनी ट्रक है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अच्छी दक्षता, मजबूती और आकर्षक कीमत पर यह वाहन नए उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

टाटा ऐस प्रो पेट्रोल, बाय-फ्यूल (सीएनजी तथा पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक इंजनों में पेश किया गया है। यह ग्राहक टाटा मोटर्स के देशभर में फैले 1250 कॉमर्शियल व्हीकल सेल्स टच पॉइंट तथा टाटा मोटर्स के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म, फ्लीट वर्स के जरिये उपलब्ध कराया जा रहा है।

टाटा मोटर्स के गिरीश वाघ ने कहा, “टाटा ऐस ने भारत में कार्गो परिवहन परिदृश्य में परिवर्तन किया है और पिछले 20 सालों में, इसने 25 लाख से ज्यादा उद्यमियों को सशक्त किया है और यह प्रगति एवं संभावना का प्रतीक बन चुका है। नया टाटा ऐस प्रो इस विरासत को नई पीढ़ी के लिए और बेहतर बनाता है। यह स्थिरता, सुरक्षा और उपयोगकर्ताओं के लाभ को ध्यान के लिए बनाया गया है ताकि यह कमाई बढ़ाने की महत्वाकांक्षी उद्यमियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मददगार हो सके।”

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (एससीवीपीयू) पिनाकी हल्दर ने कहा कि टाटा ऐस प्रो को कई तरह के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे लाखों किलोमीटर तक अलग-अलग इलाकों और मौसम में कठिन परीक्षणों में आजमाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया