Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी ब्रासीलिया के लिए हुए रवाना

08 जुलाई, 2025 04:42 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियो डी जेनेरो में 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रासीलिया के लिए रवाना हुए। ब्रासीलिया के लिए रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा अब राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया जा रहा हूं। राष्ट्रपति लूला के साथ भारत-ब्राजील संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत बातचीत करूंगा।

पीएम मोदी द्विपक्षीय राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया जा रहे हैं, जो लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। यह यात्रा देश के साथ घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ काम करने का अवसर प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मेरी ब्राज़ील यात्रा का रियो चरण बहुत ही सफल रहा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हमने व्यापक विचार-विमर्श किया। मैं राष्ट्रपति लूला और ब्राजील सरकार को उनके ब्रिक्स प्रेसीडेंसी के दौरान इस मंच को और भी अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए गए काम के लिए बधाई देता हूं।”

गौरतलब हो, प्रधानमंत्री मोदी दो जुलाई से घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील के दौरे पर हैं, अपने आठ दिनों की पांच देशों की आधिकारिक यात्रा के दौरान, दौरे की शुरुआत पीएम मोदी ने घाना से की थी। यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 9 जुलाई को नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की नामीबिया की पहली यात्रा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

पीएम मोदी नामीबियाई संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये यात्राएं वैश्विक दक्षिण में भारत के बंधन और मित्रता को मजबूत करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित