Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, मौके पर भेजी गई SDRF की टीम

08 जुलाई, 2025 04:44 PM

उत्तराखंड के चमोली जिले में आज मंगलवार की सुबह नंदप्रयाग घाट मुख गांव के पास बादल फटने की घटना सामने आई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के मुताबिक इस घटना में अभी तक किसी भी जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है। स्थिति का आकलन करने के लिए SDRF की एक टीम मौके पर भेज दी गई है।

इससे पहले, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 6 जुलाई को भारी बारिश के लिए चार दिनों का अलर्ट जारी किया था। इसके मुताबिक उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, देहरादून और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की थी। छ: जुलाई को जारी इस चेतावनी में कहा गया था कि 7 और 8 जुलाई को चमोली, रुद्रप्रयाग, उखीमठ, घनसाली, नरेंद्र नगर, धनोल्टी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है।

वहीं बीते सोमवार को उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी के पास एक पुल भारी बारिश के कारण बह गया। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। रुद्रप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश से अलकनंदा नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री मार्ग के सिलाई बैंड और ओजरी बैंड जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था। भारी बारिश के चलते इस क्षेत्र में कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग बह गया है जिससे तीर्थस्थल की ओर जाने वाली सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आपदा से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन