Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील

08 जुलाई, 2026 04:02 PM

वॉशिगंटन : अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को वांटेड घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 47 लाख रुपये) तक के इनाम की घोषणा की है। एफबीआई के अनुसार, गोल्डी बराड़ कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह का उत्तर अमेरिका में प्रमुख संचालक है। एजेंसी ने उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई को 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' का हिस्सा बताया है। एफबीआई ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी बयान में कहा, "एफबीआई सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर तक का इनाम दे रही है। सतिंदरजीत सिंह पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से जुड़े होने का आरोप है, जिसे 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत निशाना बनाया गया है।"

एफबीआई के अनुसार, यह समूह दक्षिणी कैलिफोर्निया समेत अमेरिका और कनाडा में कथित तौर पर कई हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इनमें राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट तथा मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं। एजेंसी का दावा है कि सतिंदरजीत सिंह अमेरिका में रहता है और उत्तर अमेरिका में इस समूह की गतिविधियों का कथित तौर पर नेतृत्व करता है। उसके संबंध कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो के अलावा कनाडा, भारत और मैक्सिको से बताए गए हैं।

एफबीआई की यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर 18 जून 2023 को कनाडा के सरे शहर में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अमेरिकी अदालत में दाखिल सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, दोनों पर विदेश और जेल से बैठकर हत्या की योजना बनाने तथा शूटरों को निर्देश देने का आरोप है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों के निर्देश पर दो हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले की जांच अमेरिका और कनाडा की एजेंसियां विभिन्न स्तरों पर कर रही हैं। हालांकि, आरोपों पर गोल्डी बराड़ या लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एफबीआई ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास गोल्डी बराड़ के ठिकाने या गतिविधियों से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी हो तो वह एजेंसी से संपर्क करे। एजेंसी का कहना है कि इस इनाम का उद्देश्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और संगठित अपराध नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करना है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी