Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई

08 जुलाई, 2026 04:01 PM

कराकास : वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने आधिकारिक अपडेट में दी। जॉर्ज रोड्रिगेज ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी जानकारी में बताया कि भूकंप की वजह से अब तक 17,907 लोग बेघर हो चुके हैं। 24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आने के बाद से वेनेज़ुएला में 1,076 आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए गए हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पहले आई एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि 17,345 लोग विस्थापित भी हुए हैं। अधिकारियों ने विस्थापित और प्रभावित लोगों की मदद के लिए 80 अस्थायी कैंप भी बनाए हैं।
शनिवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए अब भी 29,567 बचावकर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। इनमें 3,281 बचावकर्मी दूसरे देशों से आए हैं।
इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पिछले सप्ताह सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, "भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की याद में आज शाम छह बजे से सात दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।"

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुख की घड़ी है और सरकार इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़ी है। सरकार उन्हें हर संभव सहायता और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि इस भीषण आपदा में हुई बड़ी जनहानि से पूरा वेनेजुएला गहरे सदमे में है।

अधिकारियों के अनुसार, अब भी हजारों लोग लापता हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है।
वहीं, भारत का 'ऑपरेशन अमिस्ताद' भी राहत कार्यों में लगातार सक्रिय है। भारतीय मेडिकल टीमें भूकंप प्रभावित लोगों का इलाज कर रही हैं और उन्हें मानवीय सहायता उपलब्ध करा रही हैं। भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों और उनके परिजनों ने भारतीय डॉक्टरों और चिकित्सा दल के प्रति आभार जताया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी