Monday, June 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

बाज़ार

पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री को दिए विशेष उपहार

08 जुलाई, 2025 04:41 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एवं त्रिनिदाद एंड टोबैगो के प्रधानमंत्री को विशेष उपहार दिए। उन्होंने उपहार के रूप में चांदी का शेर, मधुबनी पेंटिंग, सरयू नदी के पवित्र जल से भरा कलश और अयोध्या राम मंदिर की चांदी की प्रतिकृति भेंट की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को ‘चांदी का शेर’ गिफ्ट किया। फुचसाइट स्टोन बेस पर हाथ से उकेरा गया चांदी का यह शेर राजस्थान की प्रसिद्ध धातुकर्म और रत्न कला का एक शानदार उदाहरण है। जटिल रूप से विस्तृत चांदी का शेर साहस और नेतृत्व का प्रतीक है, जबकि फुचसाइट बेस, जिसे ‘हीलिंग और रेसिलिएंस स्टोन’ के रूप में जाना जाता है- प्राकृतिक सुंदरता और अर्थ जोड़ता है।

राजस्थानी कारीगरों की ओर से भारत के खनिज समृद्ध क्षेत्रों से प्राप्त चांदी और फुचसाइट का उपयोग करके चांदी का शेर तैयार किया गया, यह देश की समृद्ध कलात्मक और भूवैज्ञानिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाता है।

उन्होंने अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति विक्टोरिया विलारुएल को उपहार के रूप में मधुबनी पेंटिंग भेंट की। यह मधुबनी पेंटिंग बिहार के मिथिला क्षेत्र की भारत की सबसे पुरानी लोक कला परंपराओं में से एक को खूबसूरती से दर्शाती है। बोल्ड लाइनों, जटिल पैटर्न और प्राकृतिक रंगों के लिए प्रसिद्ध मधुबनी कला पारंपरिक रूप से त्योहारों के दौरान दीवारों को सजाती है, ताकि समृद्धि आए और नकारात्मकता दूर हो। यह कृति सूर्य को उजागर करती है, जो ऊर्जा और जीवन का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को सरयू नदी के पवित्र जल से भरा कलश और अयोध्या राम मंदिर की चांदी की प्रतिकृति भेंट की। सरयू नदी के पवित्र जल से भरा यह कलश पवित्रता, आशीर्वाद और आध्यात्मिक कृपा का एक पूजनीय प्रतीक है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से होकर बहने वाली सरयू नदी हिंदू परंपरा में बहुत महत्व रखती है। ऐसा माना जाता है कि यह पापों का नाश करती है और शांति एवं समृद्धि लाती है। धातु से बना यह कलश पवित्रता का प्रतीक है, जो ईश्वरीय सुरक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक कल्याण का आह्वान करता है। यह अयोध्या की धर्म, भक्ति और मुक्ति की कालातीत विरासत से जोड़ता है।

अयोध्या राम मंदिर की चांदी की प्रतिकृति उत्तर प्रदेश के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित यह श्री राम मंदिर की भव्यता और जटिल वास्तुकला को दर्शाता है, जो धर्म, धार्मिकता और दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है। पूरी तरह से शुद्ध चांदी से बना यह लघु मंदिर पवित्रता, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह उत्तर प्रदेश की मंदिर कला और धातु के काम की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। सजावट से कहीं अधिक यह एक कालातीत स्मृति है, जो अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत और भारत की पवित्र परंपराओं का सम्मान करती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए