Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को दी पांच नई ट्रेनों की सौगात, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

08 जुलाई, 2025 04:42 PM

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते सोमवार को अपने बिहार दौरे के दौरान राज्य को पांच नई ट्रेनों की सौगात दी। इन ट्रेनों में चार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। पटना और दिल्ली के बीच अब प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर मिलेगा। इसके अलावा दरभंगा-लखनऊ और मालदा टाउन-लखनऊ के बीच एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन भी चलाई जाएगी। वहीं सहरसा-अमृतसर और जोगबनी-तमिलनाडु के इरोड के बीच भी नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जिससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा।

वहीं रेल मंत्री ने बिहार में जल्द शुरू होने वाली बड़ी रेलवे परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य को जल्द ही तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी। इनमें 1,156 करोड़ रुपये की लागत से 53 किलोमीटर लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी रेल लाइन, 2,017 करोड़ रुपये की लागत से 104 किलोमीटर लंबा बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया दोहरीकरण प्रोजेक्ट और 3,000 करोड़ रुपये की लागत से 177 किलोमीटर लंबा रामपुर हाट-भागलपुर दोहरीकरण प्रोजेक्ट शामिल है। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 6,173 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

बिहार में दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) का जल्द होगा उद्घाटन

रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि बिहार में दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) का उद्घाटन जल्द होगा। इनमें पाटलिपुत्र में 53 करोड़ रुपये की लागत से और दरभंगा में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित STPI शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे देश के समग्र विकास में बड़ी भूमिका निभा रही है। पिछले 11 वर्षों में देश में 33,000 किलोमीटर से अधिक नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं, जो रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही हैं।

इससे पहले सोमवार को ही रेल मंत्री ने बिहार के कई रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पटना से निरीक्षण दौरा शुरू किया और हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर डिवीजन के स्टेशनों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और डीआरएम जयंत कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है कि बिहार के लोगों को बेहतर रेल सेवाएं, तेज यात्रा सुविधा और आधुनिक रेलवे स्टेशन उपलब्ध कराए जाएं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं