Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

Flood 2025: 'वो यहीं थी…' बाढ़ ने छीना सब कुछ, एक पिता को मलबे में मिला बेटी का तौलिया...रो-रो कर बोला-चमत्कार होगा

07 जुलाई, 2025 07:26 PM

टेक्सास का कैम्प मिस्टिक (Camp Mystic), जहां कभी गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की खिलखिलाहट गूंजती थी, आज सन्नाटा पसरा है।  ग्वाडालूपे नदी (Guadalupe River) ने महज 45 मिनट में 26 फीट तक अपना जलस्तर बढ़ाया, और इस शांत कैम्प को विनाश के मैदान में तब्दील कर दिया।

 जब नदी ने निगल लिया बचपन
इस भयावह बाढ़ में कैम्प मिस्टिक की कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और बच्चों के रहने वाले केबिन पानी में बह गए। उस वक्त कैंप में करीब 750 बच्चियां मौजूद थीं, जिनमें से 27 अब भी लापता हैं। अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कुछ परिवारों को अपने बच्चों की पहचान किसी तौलिये, ब्रेसलेट या कीचड़ में पड़ी तस्वीरों से करनी पड़ी। यह सब उस त्रासदी का खामोश बयान हैं, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

 बेटी की तलाश में एक पिता
ऑस्टिन निवासी माइकल के लिए यह सप्ताह किसी भयावह सपने से कम नहीं रहा। शुक्रवार की सुबह उन्हें वो कॉल आया जिसे कोई भी माता-पिता कभी सुनना नहीं चाहेगा—"आपकी बेटी लापता है।" माइकल जब कैंप मिस्टिक पहुंचे, तो मलबे में उन्हें अपनी बेटी का नाम लिखा तौलिया, पास ही उसकी एक चूड़ी और कीचड़ में दबी एक पारिवारिक तस्वीर मिली। लेकिन बेटी नहीं मिली। इस बीच वह बेबस पिता कहता रहा, "वो यहीं थी... मैं जानता हूं, वो यहीं थी।" 

 एक बच्ची को हेलिकॉप्टर से बचाया गया
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हेलिकॉप्टर, नावें और ड्रोन की मदद से बचाव अभियान चल रहा है।
अब तक हजारों बचावकर्मी मलबे और पानी में फंसे लोगों को तलाशने में जुटे हैं। एक बच्ची को पेड़ से लटकते हुए पाया गया जिसे एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

तबाही का मंजर
कैंप मिस्टिक के डाइनिंग हॉल की पूरी दीवार बाढ़ में बह गई। मैदान में मैपल सिरप की बोतलें और टेबलों के टुकड़े कीचड़ में इधर-उधर बिखरे हैं। यह दृश्य बताता है कि जीवन कैसे कुछ ही मिनटों में बदल सकता है।

 सोशल मीडिया बना सहारा
अभिभावक अब सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें साझा कर रहे हैं—किसी को अपनी बेटी की आखिरी लोकेशन याद है, किसी ने व्हाट्सएप पर भेजा गया वीडियो देखा था। राहत शिविरों में लंबी कतारें हैं, आंखों में बस एक ही सवाल—“क्या मेरी बच्ची मिल जाएगी?” स्थानीय निवासी गेरार्डो मार्टिनेज ने कहा, "यहां एक कहावत है कि हर सौ साल में एक बार ऐसी बाढ़ आती है... और अब वह साल आ चुका है।"

 ‘मुझे चमत्कार की उम्मीद है’
बाढ़ के तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन माइकल अब भी उस कीचड़ से सने कैम्प में हर कोने की खाक छान रहे हैं। “मुझे यकीन है कि वो मिलेगी... कोई चमत्कार जरूर होगा,” वे बार-बार दोहराते रहे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर