Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

बाज़ार

913 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, 20% की लगाई ऊंची छलांग

07 जुलाई, 2025 06:46 PM

स्मॉलकैप कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE में यह शेयर 20% की ऊंची छलांग लगाकर ₹47.60 के स्तर पर बंद हुआ। इस उछाल की वजह कंपनी को मिला एक बड़ा 913 करोड़ रुपए का EPC ऑर्डर है, जो इसके मौजूदा मार्केट कैप से भी अधिक है।

किससे और किस काम के लिए मिला ऑर्डर?

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स को यह ठेका Apollo Green Energy Ltd से मिला है। यह ऑर्डर गुजरात में 200 मेगावॉट ग्रिड-कनेक्टेड सोलर फोटोवोल्टिक (PV) प्रोजेक्ट के लिए है। प्रोजेक्ट का कार्य क्षेत्र इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) से जुड़ा है। इसमें डिज़ाइन, सप्लाई, कंस्ट्रक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग जैसे चरण शामिल हैं। इसे मार्च 2026 तक पूरा किया जाना है।

कंपनी का मार्केट कैप और शेयर का प्रदर्शन

  • ऑर्डर की घोषणा से पहले कंपनी का मार्केट कैप ₹866 करोड़ था, जबकि मिला ऑर्डर ₹913 करोड़ का है।
  • पिछले 5 वर्षों में कंपनी के शेयरों ने 38,600% की शानदार छलांग लगाई है।
  • 10 जुलाई 2020 को शेयर की कीमत महज ₹0.12 थी, जो अब बढ़कर ₹47.60 हो गई है।
  • 3 वर्षों में 1350%, 2 वर्षों में 237% और पिछले 1 साल में भी अच्छा रिटर्न मिला है।

शेयर स्प्लिट से भी मिली रफ्तार

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने नवंबर 2024 में अपने शेयरों का स्प्लिट भी किया था। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू के शेयर को ₹1 फेस वैल्यू वाले 10 हिस्सों में बांटा था। इससे शेयरों में तरलता बढ़ी और निवेशकों की भागीदारी को बल मिला।

52 हफ्तों में उतार-चढ़ाव

  • 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर: ₹63.90
  • 52-हफ्ते का न्यूनतम स्तर: ₹32.00
 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया