Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन में हजारों लोग लेंगे भाग: एसपी

15 दिसंबर, 2025 05:00 PM

हमीरपुर : प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले मैगा वॉकथॉन में विद्यार्थियों और युवाओं सहित लगभग दस हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान हमीरपुर शहर में यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी बलवीर सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मैगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरता हुआ दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त होगा, जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

एसपी ने बताया कि वॉकथॉन आरंभ होने से पहले ब्वायज स्कूल के मैदान में पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं मनोरंजन करेंगे। मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही प्रतिभागियों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाएगी और पदयात्रा शुरू हो जाएगी।

पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा तथा सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो और मट्टनसिद्ध से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस और अन्य एमरजेंसी वाहनों को ही शहर में एंट्री की अनुमति होगी। वॉकथॉन के प्रतिभागियों को लेकर आने वाले सभी वाहनों को बहुतकनीकी कालेज बड़ू के मैदान में पार्क किया जाएगा। अणु की ओर से आने वाले ये वाहन कैप्टन मृदुल चौक पर प्रतिभागियों को उतारने के बाद बड़ू की ओर रवाना हो जाएंगे। जबकि, दोसड़का की ओर से आने वाले वाहन, प्रतिभागियों को बस स्टैंड पर उतारने के बाद बड़ू की ओर वापस चले जाएंगे। पदयात्रा जैसे ही भोटा चौक से हथली की ओर रवाना होगी तो पीछे शहर में ट्रैफिक को चरणबद्ध ढंग से खोल दिया जाएगा।

एसपी ने बताया कि दोसड़का के पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री के संबोधन और प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरण के बाद जैसे ही यह आयोजन समाप्त होगा तो सुजानपुर और नादौन की ओर जाने वाले प्रतिभागियों को दोसड़का चौक पर ही उनके वाहन उपलब्ध होंगे। जबकि, भोटा और भोरंज की ओर जाने वाले प्रतिभागियों के वाहन दोसड़का से आगे की ओर उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने मैगा वॉकथॉन से संबंधित अन्य प्रबंधों की जानकारी भी मीडिया के साथ साझा कीं। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल