Thursday, May 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बोला, हम अदालतों को बाध्य नहीं कर सकते काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीज़र जल्द होगा रिलीज़; फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक बदलते दौर के साथ खुद को ढालता दिखेगा मिश्रा परिवार, गीतांजलि कुलकर्णी बोलीं- 'गुल्लक 5 में नजर आएंगी नई चुनौतियां' तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन कितनी मात्रा में लिया गया भोजन बन जाता है औषधि, आयुर्वेद से जानें सही नियम नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान, तीन दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

चंडीगढ़

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

05 अप्रैल, 2026 04:20 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही सीमा पार से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हमले के तार सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल को पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स निर्देश दे रहे थे। विशेष रूप से पुर्तगाल में बैठे बलजोत सिंह उर्फ जोत के इशारे पर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी और फरार 'मास्टरमाइंड'
पुलिस ने जिन 5 आरोपियों को दबोचा है, इनमें बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान, मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा शर्मा शामिल है।
हालांकि, इस हमले के दो मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पहले उनकी गिरफ्तारी की चर्चा थी, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं।

हथियारों का जखीरा बरामद : आरोपियों के पास से पुलिस ने घातक हथियार बरामद किए हैं, जो इस मॉड्यूल की खतरनाक मंशा को दर्शाते हैं: 1 जिंदा हैंड ग्रेनेड, 1 जिगाना पिस्तौल (.30 बोर), 10 जिंदा कारतूस।

'कटआउट' रणनीति : पकड़ से बचने का था फुलप्रूफ प्लान
जांच में सामने आया कि आतंकियों ने 'कटआउट' और सब-मॉड्यूल की रणनीति अपनाई थी। इस सिस्टम में नेटवर्क के हर सदस्य को केवल सीमित जानकारी दी जाती है, ताकि यदि एक व्यक्ति पकड़ा जाए तो वह पूरे नेटवर्क या मुख्य साजिशकर्ता का खुलासा न कर सके। हथियारों की सप्लाई के लिए भी एक जटिल 'सप्लाई चेन' का इस्तेमाल किया गया था ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके।

केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय
मामले की गंभीरता और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस अब केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। पुलिस का मुख्य फोकस अब फरार आरोपियों को पकड़ने और इस मॉड्यूल के अन्य संभावित टारगेट का पता लगाने पर है।

सुरक्षा अलर्ट : इस खुलासे के बाद चंडीगढ़ और पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नेटवर्क की आखिरी कड़ी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

सीपीए जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सीपीए जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीआईआई(CII)उत्तर क्षेत्रीय मुख्यालय, चंडीगढ़ में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीआईआई(CII)उत्तर क्षेत्रीय मुख्यालय, चंडीगढ़ में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

स्वस्थ दांतों और बेहतर जीवनशैली के लिए स्मार्ट दंत आदतें ज़रूरी: डॉ. हर्षित

स्वस्थ दांतों और बेहतर जीवनशैली के लिए स्मार्ट दंत आदतें ज़रूरी: डॉ. हर्षित

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन