Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

चंडीगढ़

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

19 अप्रैल, 2026 07:45 PM

चंडीगढ़ (प्रीत पट्टी) : भारतीय एकता मंच द्वारा समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। मंच लंबे समय से जरूरतमंदों की सहायता, ब्लड डोनेशन कैंप, मेडिकल कैंप का आयोजन, गरीब बच्चों को किताबें एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित करने तथा बेरोजगार युवाओं को सहयोग प्रदान करने जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।
मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना और मानवता की सेवा करना है। भारतीय एकता मंच ने समय-समय पर विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया है।

भारतीय एकता मंच ने चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रे शन,पंजाब सरकार एवं हरियाणा सरकार से अपील की है कि गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाएं, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों और राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही मंच ने शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की है। आए दिन आवारा कुत्तों द्वारा लोगों, विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंच ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवारा कुत्तों को घरों के बाहर खाना न डालें और उन्हें इकट्ठा न करें। साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि इन पशुओं के लिए उचित व्यवस्था करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

मंच ने शहर में बढ़ रही चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता जताई है और प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। जहां स्ट्रीट लाइट्स नहीं हैं, वहां नई लाइट्स लगाई जाएं, खराब कैमरों को तुरंत ठीक किया जाए तथा आवश्यक स्थानों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
इसके अलावा, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे रास्तों को बंद करने की भी अपील की गई है जहां दोपहिया वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए शॉर्टकट लेते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

शहर के पार्कों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर भी मंच ने ध्यान आकर्षित किया है। कई पार्कों में टॉयलेट और बाथरूम बने होने के बावजूद पानी की सुविधा नहीं है या वे बंद रहते हैं। मंच ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन सुविधाओं को सुचारू रूप से चालू रखा जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
भारतीय एकता मंच ने माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से भी निवेदन किया है कि वे इन जनसमस्याओं की ओर विशेष ध्यान दें और इनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।
इस अवसर पर भारतीय एकता मंच के पदाधिकारियों
पुनीत महाजन (जनरल सेक्रेटरी कम फाउंडर),
नरेंद्र जेतक (अध्यक्ष एवं -फाउंडर),
सुनीता ठाकुर (प्रधान),
भाग सिंह चौहान, पी.के. रतन, भूपेंद्र सिंह राठौड़, नीलम ठाकुर, राकेश खुराना
डॉ. नीरू, परविंदर सिंह, ऐन क झींगन, और बाकी सब मेंबर ने
गवर्निंग बॉडी और एक्टिव कमेटी के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रशासन से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की है।
भारतीय एकता मंच का संदेश:
“हमारा उद्देश्य सेवा है, हमारा संकल्प समाज का कल्याण है — और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां