Sunday, September 13, 2026
BREAKING
भाजपा इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती, ये कांग्रेस की संस्कृति है; जेन-जी आंदोलन से जुड़े सवाल पर बोले अमित शाह सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक मलकीत सिंह को दी श्रद्धांजलि अम्बाला छावनी को सुंदर व विकसित बनाने के लिए लोगों ने जो ताकत एवं आर्शीवाद दिया उससे अनगिनत विकास कार्य करवाए : मंत्री अनिल विज सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता ईमानदारी का दावा करने वाली पंजाब की आप सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी : नायब सैनी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जारी किया 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक का शेड्यूल चुनावी हार के डर से उत्तराखंड में ईडी को मैदान में उतार रही है भाजपा : कुमारी सैलजा अंबाला में थोड़ी देर की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: सड़कों पर भरा पानी, करोड़ों के नाल सफाई ठेकों पर उठे सवाल सामाजिक अंकेक्षण औपचारिकता नहीं, पारदर्शिता का ब्रह्मास्त्र : डॉ. चौहान

चंडीगढ़

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

13 सितंबर, 2026 08:10 PM

चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के अधीन सेक्टर 45 सी के मकानों वाले इलाके में पुरानी और खस्ताहाल टाइल की समस्या जल्द दूर होगी। वार्ड नंबर-34 के एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने सेक्टर की वी-6 सड़कों के किनारे टाइल लगाने के कार्य की शुरुआत करवाई। रविवार को इस कार्य की शुरुआत पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने पंडित विजय शास्त्री जी, देवेंद्र जुनेजा और वार्ड की नारी शक्ति के हाथों से पूरे विधि-विधान के साथ की गई ।

इस मौके पर पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बताया कि सेक्टर 45 सी में मकानों के आगे सड़कों के किनारे लगे पेवर ब्लॉक काफी पुराने और खस्ताहाल हो चुके थे। कई स्थानों पर पेवर ब्लॉक उखड़ गए थे, जिसके कारण लोगों को पैदल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टूटे पेवर ब्लॉकों के कारण इलाके की सुंदरता प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों की इस समस्या और मकान के आगे गुजर रही सड़कों के किनारो को सुंदर बनाने के उन्होंने पेवर ब्लॉक बदलवाने का कार्य शुरू करवाया है।

गाबी ने बताया कि वी-6 सड़कों के किनारे लगे पुराने पेवर ब्लॉक को 50 लाख रुपए की लागत से 60:40 के अनुपात में पुराने और नए पेवर ब्लॉक और टाइलों से बदला जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को सड़कों के किनारे पैदल चलने के लिए बेहतर और सुरक्षित जगह मिलेगी, इसके साथ ही सेक्टर के मकानों के आसपास का क्षेत्र अधिक व्यवस्थित और सुंदर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड वासियों ने पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर सराहना की और कहा कि जब से गुरप्रीत सिंह गाबी उनके वार्ड के पार्षद बने हैं तब से लेकर अब तक उनके वार्ड में विकास कार्य की झड़ी लगी हुई है। इससे पहले के पार्षदों ने सेक्टर के विकास के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर नितिन राय चौहान, सुभाष गुप्ता, शोभन राम, दिलबाग राय, संजीव, बलजीत, तनेजा जी, केपी तलवार, दविंदर सिंह शेरा, सोमा सुमन, मनजीत कौर, रामप्यारी, रशपाल कौर, भूपिंदर कौर, पायल, रीता शर्मा, रवप्रीत कौर, निर्दोष, नेहा, बलजिंदर सिंह, राजकुमार मंगला, इंदरजीत कोहली, सिद्धार्थ, पवन जी, सुरेश बंसल, नरेश खन्ना और कृष्णा सहित अन्य वार्ड वासी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में किराएदारों और मकान मालिकों के लिए नए नियम लागू, 15 दिनों में देना होगा जवाब

चंडीगढ़ में किराएदारों और मकान मालिकों के लिए नए नियम लागू, 15 दिनों में देना होगा जवाब

5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चंडीगढ़ में UFBU के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चंडीगढ़ में UFBU के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित

PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को राहत, चंडीगढ़ से चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को राहत, चंडीगढ़ से चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप