Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

बदलते दौर के साथ खुद को ढालता दिखेगा मिश्रा परिवार, गीतांजलि कुलकर्णी बोलीं- 'गुल्लक 5 में नजर आएंगी नई चुनौतियां'

21 मई, 2026 01:42 PM

मुंबई : मध्यमवर्गीय परिवार की जिंदगी को अलग अंदाज में दिखाने वाला लोकप्रिय शो 'गुल्लक' एक बार फिर नए सीजन के साथ लौटने जा रहा है। मिश्रा परिवार की नोकझोंक, प्यार, जिम्मेदारियां और छोटे-छोटे सपनों से लोग जुड़ाव महसूस करने लगे हैं। अब 'गुल्लक 5' में दर्शकों को उसी परिवार की जिंदगी में कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार कहानी में बदलते समय, नई तकनीक और सोशल मीडिया के असर को मजेदार अंदाज में दिखाया जाएगा। अभिनेत्री गीतांजलि कुलकर्णी, जो शो में शांति मिश्रा का किरदार निभा रही हैं, ने नए सीजन को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, ''इस नए सीजन में नई चुनौतियां और नई खुशियां देखने को मिलेंगी। शांति हमेशा से मिश्रा परिवार की ताकत रही हैं। घर की हर परेशानी और हर खुशी में वह पूरे परिवार को संभालती नजर आई हैं। लेकिन इस बार दर्शकों को मेरे इस किरदार का थोड़ा अलग रूप देखने को मिलेगा। अब वह बदलती दुनिया को समझने और उसके साथ खुद को ढालने की कोशिश करती नजर आएंगी।'' गीतांजलि ने कहा, ''मुझे 'गुल्लक' की सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह शो जिंदगी को बिना किसी दिखावे के बहुत सच्चाई से दिखाता है। यही वजह है कि लोग इस शो के किरदारों में खुद को और अपने परिवार को देख पाते हैं।''

बता दें कि इस बार कहानी में मिश्रा परिवार के घर में भी बदलाव दिखाई देगा। घर में नया रंग-रोगन होगा, वाई-फाई कनेक्शन होगा और नई चीजों को अपनाने की कोशिश भी दिखाई जाएगी। लेकिन, इन बदलावों के बीच परिवार के पुराने संस्कार, रिश्तों की मिठास और एक-दूसरे के लिए चिंता वैसी ही बनी रहेगी। शो यह दिखाने की कोशिश करेगा कि बदलते समय में भी परिवार की असली ताकत साथ रहने और एक-दूसरे को समझने में होती है।

नए सीजन में शांति मिश्रा की जिंदगी में एक मजेदार मोड़ भी आएगा। 'बिट्टू की मम्मी' नाम से उन्हें ऑनलाइन दुनिया में थोड़ी पहचान मिलने लगेगी। अचानक सोशल मीडिया पर लोगों की अटेंशन मिलने से वह खुद भी इस नई दुनिया का आनंद लेती दिखेंगी।

'द वायरल फीवर' द्वारा निर्मित इस शो में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर, सुनीता राजवार, हेली शाह और अनंत जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
'गुल्लक 5' का प्रीमियर 5 जून को सोनी लिव पर होगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री